icc world cup qualifiers 2023 schedule: मदनलाल के मुताबिक कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल की है दावेदार

Madan Lal predicts top four team: मदन लाल ने बताया कौन सी चार टीम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ताकतवर है।

ICC world cup 2023 का आज शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट के इस महामुकाबले का पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछली बार के दोनों फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। भारत अपने वर्ल्ड कप मुकाबलों का आगाज़ 8 अक्टूबर को करेगा जो ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगा। सबकी नजरें अब उन प्रमुख टीमों पर हैं जो इस बार सेमीफाइनल खेलनी की दावेदार हो सकती है।

जानिए कब होंगे सेमीफाइनल मुकाबले: जारी शेड्यूल के मुताबिक पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में होगा। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट को ही आईसीसी ने मंजूरी दे दी है। भारत और पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को भिड़ेगी।

Madan Lal

मदनलाल ने कही यह बात: भारत की पहली वर्ल्ड कप विजेता टीम के क्रिकेटर रहे मदनलाल ने उन टीमों के नाम बताए हैं जो इस बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के मुकाबले खेल सकती हैं। इन चार टीमों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के अलावा भारत और पाकिस्तान को लिया है। हालांकि इन चार के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को भी सेमीफाइनल की एक मजबूत दावेदार टीम बताया है।

भारत का पलड़ा भारी: साल 2011 में भारत में अपने सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत एक बार फिर इस साल अपने घरेलू सरजमीं पर वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इस साल वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरा दमखम दिखाने को तैयार है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में कई नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।

इंग्लैंड-पाकिस्तान भी करेगी कमाल: इंग्लैंड की टीम ने पिछला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में टीम के पास एक बार फिर खिताब को अपने नाम करने का मौका होगा। इंग्लैंड पिछले कुछ सालों से शानदार क्रिकेट खेल रही है। दूसरी तरफ भारत में पाकिस्तान की टीम भी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+