करोड़ों की कीमत पर भारी, 20 लाख वाला खिलाड़ी, रातों-रात बना स्टार, टीम इंडिया को मिला नया SKY!

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स को एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स की तरफ से आशुतोष शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर तक टीम को मैच में बनाए रखा। महज 14 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बावजूद भी पंजाब किंग्स की टीम 20वें ओवर तक मैच में बनी हुई थी। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को रोमांचक तरीके से 9 रनों से हरा दिया।

अशुतोष ने जीता फैंस का दिल

बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने वाले आशुतोष शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। आशुतोष शर्मा ने अपनी पारी के दौरान दो चौके और सात छक्के लगाए। आशुतोष शर्मा ने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

Lucknow Super Giants 1

अंतिम ओवर में हुआ जीत का फैसला

अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस से लगभग मैच को छीन लिया था। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के बेहद करीब आकर आउट हो गए। आशुतोष शर्मा के आउट होने के बाद भी पंजाब की जीत की उम्मीदें बरकरार थी। लेकिन अंतिम ओवर में मुंबई के गेंदबाज ने कगिसो रबाडा को रन आउट कर मुंबई को जीत दिला दी।

आशुतोष शर्मा को मिलते हैं 20 लाख

आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2024 की नीलामी में महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। 20 लाख के बेस प्राइज में ही आशुतोष शर्मा टीम में शामिल कर लिए गए थे। आशुतोष ने चार फर्स्ट क्लास मैचों में 38.28 की औसत से 268 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स में कई ऐसे दिग्गज मौजूद हैं जिन्हें करोड़ की सैलरी मिलती है। करोड़ों की कीमत पाने वाले इन खिलाड़ियों पर आशुतोष शर्मा अब तक भारी रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी पर....

आईपीएल 2024 में पंजाब के खिलाड़ियों की सैलरी

शिखर धवन: 8.2 करोड़
जॉनी बेयरस्टो: 6.75 करोड़
रिले रोसौव: 8 करोड़
लियाम लिविंगस्टोन: 11.5 करोड़
सैम करन: 18.5 करोड़
राहुल चाहर: 5.25 करोड़
अर्शदीप सिंह: 4 करोड़
हरप्रीत बराड़: 3.8 करोड़
कगिसो रबाडा: 9.25 करोड़
हर्षल पटेल: 11.75 करोड़
जितेश शर्मा: 20 लाख
प्रभसिमरन सिंह: 60 लाख
हरप्रीत भाटिया: 40 लाख
अथर्व तायडे: 40 लाख
सिकंदर रज़ा: 50 लाख
शिवम सिंह: 20 लाख
क्रिस वोक्स: 4.20 करोड़
आशुतोष शर्मा: 20 लाख
विश्वनाथ सिंह: 20 लाख
शशांक सिंह: 20 लाख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+