IPL 2025 Retention: लखनऊ सुपर जायंट्स करेगी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पर पैसों की बारिश, सिर्फ 3 खिलाड़ी होंगे रिटेन

IPL 2025 Retention: आईपीएल नीलामी से पहले प्लेयर्स रिलीज और रिटेन करने की तिथि नजदीक है। अगले तीन दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी कि कौन से प्लेयर को बाहर किया गया है और किसको टीम में रखा गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स में रिटेंशन काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

खबरों के अनुसार लखनऊ की टीम में बड़ा फेरबदल होना है। इस बार कप्तान को भी बाहर निकालने की तैयारी कर ली गई है। अगर ऐसा है, तो रिटेन किसे किया जाएगा? यह भी एक बड़ा सवाल है। टीम में ज्यादा प्लेयर्स रिटेन नहीं करते हुए कुछ ही नामों को रखा जा सकता है।

nicholas pooran

खबरों की मानें तो वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के ऊपर बड़ा अमाउंट खर्च किया जा सकता है। वह रिटेंशन के लिए टीम के पहली पसंद हो सकते हैं। उनके अलावा दो और प्लेयर्स को टीम में रखने का निर्णय लिया जा सकता है। इसी पर विचार चल रहा है।

कैप्ड प्लेयर्स में दो अन्य नाम मयंक यादव और रवि बिश्नोई के हो सकते हैं। उनके अलावा दो अनकैप्ड प्लेयर्स को भी रखे जाने की संभावना है। अगर यही क्रम रहता है, तो निकोलस पूरन ही सबसे ज्यादा राशि पाने वाले प्लेयर होंगे। उनको 18 करोड़ की रकम देकर टीम में रिटेन किया जा सकता है।

पिछले तीन सालों से टीम के साथ बतौर कप्तान बने हुए केएल राहुल इस बार नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को रिटेन नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस बार नीलामी में उनका नाम आ सकता है। केएल राहुल की जगह लखनऊ कप्तान के तौर पर किसे टारगेट करेगी, यह भी देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+