RCB vs LSG: लखनऊ के खिलाफ बैंगलोर करेगी पलटवार? जानें कौन जीतेगा एलएसजी बनाम आरसीबी का मैच
IPL: आईपीएल के मैच नंबर-43 में आज, 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पिछले मैच में आरसीबी को एलएसजी से हार मिली थी।

IPL 2023, RCB vs LSG Match: आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच का पहला मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था। फिर चाहे हर्षल पटेल का नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने से चूकने की बात हो या फिर निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी। आज फिर दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रहा है।
आईपीएल के मैच नंबर-43 में आज जब लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना सामना होगा, तो उनके सामने इकाना स्टेडियम की कम स्कोरिंग पिच होगी। हालांकि, जीत के इरादे दोनों ही टीमों के हाई होंगे। पिछले मैच में आरसीबी को अपने घर में एलएसजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में आज दोनों ही टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
अंकतालिका में छठे स्थान पर है आरसीबी
दरअसल, दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में दावेदारी मजबूत करने के लिए आज के मैच को जीतना बेहद जरूरी होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में आरसीबी अंक तालिका में छठे स्थान पर है। आरसीबी को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 रनों से हार मिली थी।
आरसीबी का बल्लेबाजी विभाग अभी भी लय में नहीं है, क्योंकि टीम में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल के अलावा अन्य कोई भी जिताऊ पारी नहीं खेल रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग भी डेथ ओवर्स के समय कमजोर दिख रहा है।
मजबूत स्थिति में है लखनऊ सुपर जायंट्स
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। अब तक खेले गए 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 56 रन से जीता था।
एलएसजी के लिए स्टोइनिस और मेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 257 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस खेल में आने से उनका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। एक बार फिर हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये दोनों टीमें बहुत ही करीबी मुकाबले में उतरेंगी।
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए काफी मददगार है। पिच पर काली मिट्टी होने के कारण तेज गेंदबाजों को अच्छी विकेट निकालने में आसानी होगी। इसके अलावा स्पिनरों को भी कुछ सहायता मिल सकती है। हालांकि, यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के मारने में जरूर थोड़ी दिक्कत होगी। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।
लखनऊ और बैंगलोर के बीच हेड-टू-हेड मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच का मैच कौन जीतेगा, इसकी भविष्यवाणी करने से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में एलएसजी और बैंगलोर के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। इन तीन मैचों में आरसीबी ने दो और लखनऊ ने एक मुकाबला जीता है।
कौन जीतेगा लखनऊ और बैंगलोर का मैच
हालांकि, पिछले मुकाबले पर नजर डालें तो एलएसजी ने आरसीबी को उनके घर में हराया था, आज का मुकाबला एलएसजी के घरेलू मैदान पर है। ओवर ऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो एलएसजी मैच अपने नाम कर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications