IPL 2023: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, LSG बनाम RCB के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर
IPL: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पिछले मैच में आरसीबी को अपने घर में एलएसजी के हाथों हार मिली थी।

IPL 2023, RCB vs LSG Match: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए काफी मददगार है। पिच पर काली मिट्टी होने के कारण तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में आसानी होगी। इसके अलावा स्पिनर्स को भी यहां मदद मिलेगी। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।
आरसीबी के घातक गेंदबाज हैं मोहम्मद सिराज
आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज वर्तमान में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आठ मैचों में 16.64 के औसत और 13.71 के स्ट्राइक रेट से 14 विकेट चटकाए हैं। नई गेंद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके साथ ही उन्होंने डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी को बखूबी निखारा है। उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आरसीबी बनाम एलएसजी मैच में सिराज आज कई अहम विकेट अपने नाम कर सकते हैं।
हर्षल पटेल निकाल सकते हैं विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दाएं हाथ के गेंदबाज हर्षल पटेल वर्तमान में आरसीबी के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16वें सीजन के आठ मैचों में 29.50 की औसत, 17.80 की स्ट्राइक रेट, 9.94 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं। पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में चुना है। पटेल उन गेंदबाजों में से हैं, जो दबाव में भी विकेट निकालने की कला जानते हैं। RCB बनाम LSG मैच के लिए पटेल एक बेहतरीन गेंजबाज साबित हो सकते हैं।
एलएसजी को विकेट दिलाएगी रवि बिश्नोई की स्पिन
लखनऊ सुपरजाइंट्स के स्पिनर रवि बिश्नोई लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अब तक आठ मैचों में 10 विकेट लिए हैं, जो एक स्पिनर के लिए अच्छी वापसी है। पिछले मैच में बिश्नोई काफी किफायती रहे। बिश्नोई, आरसीबी बनाम एलएसजी मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम के लिए एक से अधिक विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications