LSG vs PBKS Turning Point: अर्शदीप सिंह का कहर, पंत फिर हुए फ्लॉप, जानें मैच के 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट
LSG vs PBKS Turning Point: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की है। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह अर्धशतकीय पारी खेलकर लखनऊ से मुकाबले को दूर कर दिया।
अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को भेजा पवेलिनय (LSG vs PBKS Turning Point)
मिचेल मार्श ने आईपीएल 2025 का आगाज धमाकेदार आगाज में किया। शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में मिचेल मार्श के बल्ले से अर्धशतक निकला था। लेकिन तीसरे मैच में अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को पहले ही ओवर में कैच आउट करा दिया। मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट पहले ही ओवर में देखने को मिला, जब इन फॉर्म मिचेल मार्श खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत फिर से हुए फ्लॉप
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। लगातार दो मैच में रन नहीं बनाने वाले ऋषभ पंत पर तीसरे मैच में रन बनाने का दबाव था। लेकिन वह रन बनाने में नाकाम रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने ऋषभ पंत को चहल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन ही बना सके। पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
निकोलस पूरन और डेविड मिलर भी नहीं बचा सके लाज
स्पिनर युजवेंद्र चहल ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ की बची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के साथ ही लखनऊ के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। लखनऊ को अपने तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications