LSG vs: PBKS: लखनऊ और पंजाब के मैच में ये प्लेयर्स कर सकते हैं कमाल, जानें किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच शनिवार को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन और एलएसजी के कप्तान केएल राहुल आमने-सामने होंगे।

shikhar dhawan

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की भिड़ंत आज पंजाब किंग्स से होगी। शुरुआती मैचों में दो जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम आज हार की हैट्रिक से बचने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आ सकती है, वहीं दूसरी ओर एलएसजी घर में लगातार तीसरी विजय की उम्मीद साथ मैदान पर उतरेगी।

बेहद रोमांचक होने वाला है आज का मैच
सीजन में शानदार आगाज करने वाली पंजाब फिलहाल बुरी स्थिति में नजर आ रही है। टीम में कप्तान शिखर धवन के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। दो मैच की हार के बाद पंजाब के लिए आज का मैच काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। वहीं दूसरी ओर आज के मैच में केएल राहुल की टीम किसी भी कीमत पर अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी। लखनऊ और पंजाब के बीच आज का मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है लखनऊ सुपर जायंट्स
आईपीएल 2023 का पांचवां मैच खेलने जा रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एलएसजी अंक तालिका में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब ने 4 मैचों में दो मुकाबले जीते हैं, धवन की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

दरअसल, इस बात से बिलकुल भी इनकार नहीं किया जा सकता कि, लखनऊ ने बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए चार में से तीन मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि, कप्तान केएल राहुल अभी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिर चाहे उनमें वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन हों, जिन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 19 गेंदों में 326.32 के स्ट्राइक रेट से 62 रनों की अहम पारी खेली या फिर गेंदबाज मार्क वुड हों जोकि अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि लखनऊ सुपर जायंट्स आज घरेलू स्टेडियम में एक बार फिर जीत दर्ज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- LSG vs: PBKS: लखनऊ बनाम पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट


लखनऊ और पंजाब के मैच में किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान

Recommended Video

    IPL 2023: Shikhar Dhawan इस वजह से हुए LSG के खिलाफ मुकाबले से बाहर, LSG vs PBKS | वनइंडिया हिंदी
    • कप्तान- शिखर धवन
    • उपकप्तान- मार्क वुड
    • विकेटकीपर- निकोलस पूरन
    • बल्लेबाज- केएल राहुल, मेयर, लियाम लिविंगस्टोन
    • ऑलराउंडर- मार्कस स्टोइनिस, सैम करन
    • गेंदबाज- कागिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, अमित मिश्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+