LSG vs: PBKS: लखनऊ बनाम पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

IPL 2023 IN Hindi: आईपीएल 2023 में आज शनिवार के दिन एक बार फिर से डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच शाम 7:30 से शुरू होगा।

ekana cricket stadium

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 में आज शनिवार के दिन एक बार फिर से डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। जहां दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती रहने वाली है, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होना है। आइए जानते हैं एलएसजी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।

हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2023 के अपने पांचवें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। लखनऊ ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एलएसजी अंक तालिका में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब ने 4 मैचों में दो मुकाबले जीते हैं, अंक तालिका में टीम चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स आज के मैच में हार की हैट्रिक से बचने के लिए एक नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ सकती है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम यानी इकाना स्टेडियम पर कई मुकाबलों में हाई स्कोर देखा गया है। यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। लखनऊ का एकाना स्टेडियम एक अच्छा स्कोरिंग मैदान है। स्टेडियम में आईपीएल 2023 के पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने की उम्मीद ज्यादा है।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की गति लगभग 6-9 किमी/घंटा होगी। आज लखनऊ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 28-39 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान), आवेश खान, आयूष बदोनी, क्विंटन डिकॉक, कृष्णप्पा गौतम, अर्पित गुलेरिया, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, अमित मिश्रा, मोहसिन खान, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, डेनियल सैम्स, करना शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मार्कस, स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, मनन वोहरा, मार्क वुड।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम करन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, विद्युत कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, अथर्व टेड, सिकंदर रजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+