LSG vs MI: आखिरी ओवर में मुंबई को मिली हार, हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

LSG vs MI Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। लखनऊ के गेंदबाजों ने अंत के ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। खासकर शार्दुल ठाकुर का 19वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। अपने अंतिम ओवर में ठाकुर ने सिर्फ 7 रन दिए।

डेविड मिलर ने पूरे किए 3,000 रन (LSG vs MI Highlights, IPL 2025)

इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने आईपीएल में खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच के दौरान अपनी पारी का 17वां रन बनाते ही उनके आईपीएल करियर में 3,000 रन पूरे हो गए। वह इस लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 28वें बल्लेबाज बन गए हैं। अंत के ओवर में लखनऊ के लिए मिलर ने कुछ उपयोगी रन जोड़ने का काम किया।

LSG vs MI 1

हार्दिक पंड्या ऐसा करने वाले पहले कप्तान

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। वह आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया है। हार्दिक ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 36 रन देकर 5 विकेट लेने का काम किया। उनकी दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई की टीम ने लखनऊ को 203 के स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की।

एडेन मार्करम ने किया अनोखा कारनामा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले एडेन मार्करम ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है। शुरुआत के तीन मैच लखनऊ की तरफ से खेलते हुए एडेन मार्करम कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने बल्ले से दमखम दिखाने का काम किया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा और मुंबई के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा।

मिचेल मार्श ने पहली बार किया ये कमाल

मिचेल मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल करियर में पहली बार अर्धशतक लगने में सफल रहे। पहले विकेट के लिए मार्श ने मार्करम के साथ 42 गेंदों में ही 69 रन जोड़ दिए। हालांकि, इस स्कोर पर ही विग्नेश पुथुर ने मार्श को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका देने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+