LSG vs MI Dream11: 3 खिलाड़ी जिनको बनाएं मुंबई-लखनऊ मैच में ड्रीम 11 का कप्तान, पॉइंट्स की होगी बारिश

LSG vs MI Dream11 Captain: मुंबई इंडियंस केकेआर के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद आज अब लखनऊ में खेलने वाली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस की कड़ी परीक्षा होने वाली है। लखनऊ के पास घरेलू सरजमीं पर खेलना का एडवांटेज होगा।

हार्दिक पांड्या वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर अपने अंकों की संख्या डबल करने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ लखनऊ का प्रयास भी कुछ ऐसा ही होगा। ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय रही है, उनका बल्ला इस मैच में चलने की उम्मीद की जा रही है।

lsg vs mi

पंत के तरह मुंबई इंडियंस की टीम में भी रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चल रही है। ड्रीम इलेवन बनाने वाले फैन्स को इन दो खिलाड़ियों के बारे में सोचकर ही निर्णय लेना होगा। खराब फॉर्म के कारण काम भी खराब हो सकता है। यहाँ ड्रीम 11 के लिए तीन बेहतरीन प्लेयर्स का जिक्र किया गया है, जिनको कप्तान बनाया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

पिछले मैच में केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई करने वाले सूर्यकुमार यादव को इस बार ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाने के बारे में सोचा जा सकता है। सेफ साइड के बारे में सोचा जाए, तो सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाने के लायक प्लेयर हैं। उनकी फॉर्म भी अच्छी नज़र आ रही है।

हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस)

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को कप्तान इसलिए बनाया जा सकता है क्योंकि वह एक ऑल राउंडर हैं। टी20 क्रिकेट में हमेशा ऑल राउंड की बड़ी अहमियत होती है। पांड्या बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में फैन्स को अंक दिला सकते हैं। उनको ड्रीम टीम में कप्तान बनाना उचित कहा जा सकता है।

Take a Poll

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ के इस प्लेयर ने धुआंधार बैटिंग करने का काम किया है। पूरन के पास इस समय ऑरेंज कैप भी है। आईपीएल में इस सीजन अब तक पूरन ने कुल 3 मुकाबले खेलकर 189 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। आंकड़ों और फॉर्म को देखते हुए कह सकते हैं कि पूरन को कप्तान के लिए पहली पसंद बनाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+