LSG vs DC: लखनऊ-दिल्ली मैच में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
LSG vs DC Winner Prediction: आईपीएल में आज 40वां मुकाबला है। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू स्टेडियम इकाना में खेलने के लिए उतरेगी और सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अक्षर पटेल की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ़ की तरफ तेज दौड़ लगाई है।
दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 5 मैच जीतकर प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने की दिशा में चलने का प्रयास किया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को उनके ही घर में जाकर पराजित कर दिया था।

दिल्ली और लखनऊ के पास संतुलित टीमें हैं लेकिन लखनऊ को अपने घरेलू फैन्स के सामने हर विभाग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। मुकाबले में जीत और हार का पूर्वानुमान लगाने के लिए देखना पड़ेगा कि आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है।
LSG vs DC मैच के हेड टू हेड
दिल्ली और लखनऊ के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मामला बराबरी का ही रहा है। 3 मैचों में दिल्ली को जीत मिली है और 3 ही मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं। दिल्ली का उच्चतम स्कोर 211 रन है। लखनऊ ने भी दिल्ली के खिलाफ 209 का बेस्ट स्कोर बनाया है।
LSG vs DC में कौन जीतेगा
आंकड़ों को देखते हुए तो पलड़ा बराबरी का ही नज़र आ रहा है। लखनऊ और दिल्ली के इस सीजन प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली को आगे माना जा सकता है। कैपिटल्स की हालिया फॉर्म के हिसाब से कह सकते हैं कि उनकी जीत के आसार ज्यादा हैं। 60 फीसदी दिल्ली और 40 फीसदी लखनऊ की जीत के आसार हैं।
क्या है पिच और वेदर रिपोर्ट
लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी हो सकती है। दर्शकों का मनोरंजन होगा लेकिन स्पिनर बीच के ओवरों में अपना कमाल दिखा सकते हैं। मौसम की बात करें, तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, शाम के समय ओस का थोड़ा असर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications