LSG vs DC Pitch and Weather: लखनऊ-दिल्ली मैच में बरसेंगे रन या उड़ेंगे डंडे? जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

LSG vs DC Pitch and Weather: नए कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में धमाल मचा रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ ने इस सीजन 5 मैच जीते हैं लेकिन कप्तान पंत का बल्ला चलना अभी बाकी है, वह फिफ्टी जमाने में सफल हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है लेकिन दोनों टीमों में अंक तालिका के हिसाब से फर्क नज़र आता है। तालिका में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में लखनऊ के पास घरेलू एडवांटेज निश्चित तौर पर रहने वाला है। पंत पिछले सीजन तक दिल्ली में ही थे लेकिन अब अपनी पुरानी टीम के खिलाफ होंगे।

lsg vs cs

दोनों टीमों के बीच इस सीजन एक मुकाबला हुआ था, उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज कर ली थी। आहुतोश के बल्ले से धांसू पारी आई थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज फिर से कुछ उसी तरह के रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।

पिच रिपोर्ट (LSG vs DC Pitch Report)

लखनऊ में दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम को तीन बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। पिच बैटिंग करने के लिए अच्छी होगी और 180 रनों का स्कोर करने के बाद सामने वाली टीम को चुनौती प्रदान की जा सकती है। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया जा सकता है।

वेदर रिपोर्ट (LSG vs DC Weather)

जहाँ तक मौसम की बात है, तो दिन में गर्मी रहने वाली है और शाम होने पर तापमान में गिरावट आने से राहत भी मिलने वाली है। इसके अलावा बारिश जैसी कोई संभावना नहीं होगी और पूरा मुकाबला खेला जाएगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे इस मुकाबले का टॉस हो जाएगा, 7 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद डाली जाएगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ओटीटी पर जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन पर मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+