Lok Sabha Chunav: सचिन तेंदुलकर ने बेटे के साथ डाला वोट, अर्जुन को देख ख़ुशी से उछल पड़े पोलिंग ऑफिसर

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान आज हो रहे मतदान में कई नामी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मुंबई इंडियंस के डगआउट में दिखने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी क्रिकेटिंग ड्यूटी पूरी होने के बाद वोट के अधिकार कर प्रयोग किया।

सचिन तेंदुलकर मुंबई में वोट डालने के लिए अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ आए। अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में आईपीएल के अंतिम लीग मैच में खेलते हुए देखा गया था। चोट के कारण वह ओवर छोड़कर चले गए थे। अर्जुन तेंदुलकर को देखकर मतदान अधिकारी उत्साह में दिखाई दिए।

arjun tendulkar

अर्जुन से पोलिंग ऑफिसर ने कुछ बात भी की और उनके चेहरों पर मुस्कान खिल गई थी। वह काफी उत्साह में दिखाई दिए। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा हाल ही में आईपीएल खेलकर लौटे एक और खिलाड़ी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलकर आए अजिंक्य रहाणे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की। रहाणे ने अपनी पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए वोट अपील की। कुछ अन्य सेलिब्रिटीज भी वोट डालते दिखे हैं, उनमें अक्षय कुमार अहम हैं।

रेसलर संग्राम सिंह ने भी अपना वोट डालने के बाद लोगों से भी मतदान करने की अपील की। संग्राम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मैंने अपने देश के ली वोट किया, आप भी कीजिए। पहले मतदान और बाद में जलपान। संग्राम ने फोटो के साथ कैप्शन में ऐसा लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+