बिना शोर-शराबे के 2022 में उभरकर चमके लिटन दास, ठोक दिए साल में सबसे पहले 1000 रन

नई दिल्ली, 25 जून: बांग्लादेश के बेहद ठोस बल्लेबाज साबित हुए लिटन दास, शुक्रवार को 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 27 साल के खिलाड़ी ने डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मील का पत्थर पूरा किया। वेस्टइंडीज की धरती पर अधिकतर बांग्लादेशी बल्लेबाज जूझ रहे हैं लेकिन लिटन दास ने जबरदस्त जज्बा दिखाया है।

Liton Dass amazing, emerged as a solid batter in 2022, hits first 1000 runs of year

खेल शुरू होने से पहले, दास इस उपलब्धि से केवल चार रन कम थे और उन्होंने बिना किसी दिग्गत के इसे हासिल कर लिया। 16 मैचों की 21 पारियों में, दिनाजपुर में जन्मे बल्लेबाज ने 49.95 की औसत से 1049 रन बनाए हैं और 66.05 के स्ट्राइक रेट से तीन शतक और सात अर्धशतक बनाए हैं।

दास के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वृत्य अरविंद और पाकिस्तान के बाबर आजम और इमाम-उल-हक ने 2022 में 900 से अधिक रन बनाए हैं।

मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में, दास ने 70 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 53 रन बनाए, इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने उनका विकेट लिया। उनकी पारी के दम पर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पहली पारी में 234 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में, दास जुलाई 2021 के बाद इंग्लैंड के जो रूट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

लिटन अपने करियर में पहले कुछ खास नहीं थे, लेकिन पिछले 12 महीनों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल दिखाया है और अब वे बांग्लादेशी खेमे के जिम्मेदार बल्लेबाज बन चुके हैं।

साल 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं हैं। दास ने 16 पारियों में करीब 50 के औसत से यह उपलब्धि हासिल की। सबसे ज्यादा औसत बाबर आजम और इमाम उल हक का रहा जिन्होंने क्रमशः 83 व 86.70 के औसत से बैटिंग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+