IPL 2023 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड का धाकड़ ऑलराउंडर तेजी से हो रहा है रिकवर
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलाउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने कहा है कि वो आईपीएल 2023 तक फिट हो जाएंगे। लिविंगस्टोन टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुए थे।

इंग्लैंड टीम के धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन अपनी चोट से तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो आईपीएल 2023 तक फिट हो जाएंगे और पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने फिर भी विश्व कप खेलना जारी रखा था। इसके बाद पाकिस्तान दौरे पर भी लिविंगस्टोन टीम का हिस्सा थे और टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी चोट अधिक बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें पूरे दौरे से बाहर कर दिया गया था। टी20 विश्व कप में लिविंगस्टोन चोटिल थे, इसका खुलासा उन्होंने बाद में किया था।
क्या कहा है लिविंगस्टोन ने?
लिविंगस्टोन ने अब स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वो चोटिल होने के बाद से काफी निराश थे, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही फिट घोषित किए जाएंगे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। लिविंगस्टोन ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में चोटिल होना मेरे लिए बहुत ही निराशाजनक था। रिहैबिलिटेशन से उबरने में कुछ हफ्ते का लंबा समय लगेगा और उम्मीद है कि मैं आईपीएल के समय के आसपास वापस आ जाऊंगा ताकि मैं चीजों में ढल सकूं।
आपको बता दें कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए इस साल का आईपीएल काफी महत्वपूर्ण होगा और हर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल का यह सीजन खेलना चाहेगा। इसकी वजह है कि इस साल होने वाला वनडे विश्व कप जो अक्टूबर-नवंबर में होगा।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications