लेजेंडस लीग क्रिकेट के ओपनिंग मैच में बजा पठान ब्रदर्स का डंका, एशिया लॉयन्स को हराया

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह चुके दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर फिर से उतरकर पुरानी राइवलरीज को देखने का सपना हर फैन का होता है जिसे लेजेंडस लीग क्रिकेट ने सच करने का कारनामा किया है। लेजेंडस लीग क्रिकेट में खेल से संन्यास ले चुके 51 खिलाड़ी 3 टीमों में बंटकर एक बार फिर से पुरानी राइवलरीज को जिंदा करने का काम किया है, जिसका आगाज गुरुवार से ओमान के अल अमीरात पर हुआ। यह टूर्नामेंट त्रिकोणीय श्रृंखला के रूप में खेला जा रहा है, जिसमें इंडियन महाराजा (रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी), एशियन लॉयन्स (रिटायर्ड श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी) और वर्ल्ड जाएंटस ( ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी) की टीमें भिड़ती नजर आयेंगी।
और पढ़ें: लेजेंड लीग क्रिकेट के पहले मैच में छाये इरफान पठान, पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पिलाया पानी
इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंडियन महाराजा और एशियन लॉयन्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर उपुल थारंगा (66) और मिस्बाह उल हक (44) की पारियों के दम पर एशिया लॉयन्स की टीम ने 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए इंडियन महाराजा की टीम ने युसुफ पठान (80) और मोहम्मद कैफ (नाबाद 42) की विस्फोटक पारियों के चलते 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: ICC ने जारी की महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर, दो भारतीय प्लेयर्स को मिली जगह

इरफान पठान के दम पर भारत ने की वापसी
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंडियन महाराजा की टीम ने स्टुअर्ट बिन्नी के दम पर अच्छी शुरुआत की और तिलकरत्ने दिलशान (5) को एलबीडब्लयू कर पहली सफलता हासिल की। हालांकि कामरान अकमल (25) और उपुल थारंगा (66) ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिये 39 रनों की साझेदारी कर डाली जिसे मनप्रीत गोनी ने तोड़ने का काम किया। गोनी ने अकमल का विकेट लेकर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। जहां एक ओर उपुल थारंगा तेजी से रन बना रहे थे तो वहीं पर इरफान पठान ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट (मोहम्मद हाफिज और मोहम्मद युसुफ) लेकर भारतीय टीम की वापसी करा दी। यहां पर उपुल थारंगा ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 46 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 66 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मिस्बाह उल हक ने 30 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली और पांचवे विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी कर डाली। एक समय एशिया इलेवन की टीम 200 रन के स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन इरफान पठान ( 4 ओवर्स 22 रन 2 विकेट) और मनप्रीत गोनी (3 विकेट) ने टीम की वापसी करायी और एशिया लॉयन्स की टीम को 175 रन पर रोक दिया।

अख्तर-गुल ने दिलायी एशिया लॉयन्स को जबरदस्त शुरुआत
वहीं 176 रनों का पीछा करने उतरी इंडियन महाराजा की टीम की शुरुआत खास नहीं रही। भारतीय टीम के लिये इस मैच में सहवाग और युवराज जैसे विस्फोटक खिलाड़ी नहीं होने की वजह से नमन ओझा (20) और स्टुअर्ट बिन्नी (10) ने पारी का आगाज किया लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज उमर गुल और शोएब अख्तर ने शानदार गेंदबाजी कर महज 34 रन पर भारतीय टीम के 3 विकेट चटका दिये। शोएब अख्तर ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलायी और तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी को थारंगा के हाथों कैच कराया। वहीं अगले ओवर में मुथैया मुरलीधरन ने एस बद्रीनाथ को रन आउट कर दूसरा झटका दिया। पावरप्ले में इंडिया महाराजा की टीम 2 विकेट खोकर 34 रन ही बना सकी थी, लेकिन उमर गुल ने पावरप्ले खत्म होने के बाद पहली ही गेंद पर नमन ओझा को बोल्ड कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दे दिया।

युसुफ पठान ने एकतरफा किया मैच, इरफान ने दिलायी जीत
34 रन पर 3 विकेट खो देने के बाद इंडिया लेजेंडस के लिये कप्तान मोहम्मद कैफ (नाबाद 42) और हरफनमौला खिलाड़ी युसुफ पठान (80) ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 117 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान युसुफ पठान ने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारतीय टीम को दोबारा मैच में वापस लेकर आये। युसुफ पठान ने 40 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के लगाकर 80 रनों की पारी खेली, इस दौरान वह शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन मोहम्मद कैफ से साथ एक अजीबो गरीब रन आउट के चलते उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा। हालांकि इंडियन महाराजा की टीम तब तक जीत के करीब पहुंच चुकी थी लेकिन इरफान पठान ने 10 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को 5 गेंद पहले ही 6 विकेट से मैच जिता दिया।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications