सचिन तेंदुलकर ने पूरा किया अपना वादा, पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान को दिया स्पेशल गिफ्ट, देखें Video
Sachin Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जहां महान बल्लेबाज ने अपना वादा निभाया और जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन से मुलाकात की।
तेंदुलकर ने आमिर को अपने होटल के कमरे में आमंत्रित किया और जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान से बात की और उन्हें एक साइन किया हुआ बल्ला भी गिफ्ट में दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर अपनी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'असली हीरो आमिर के लिए।' प्रेरणा देते रहो! आपसे मिल कर अच्छा लगा।'

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन ने आमिर से उनके सफर के बारे में बात की। इस दौरान पैरा क्रिकेटर ने तेंदुलकर को अपनी प्रेरणा बताया। भारत के पूर्व कप्तान आमिर की जीवन कहानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने आमिर के परिवार के साथ बातचीत की, साथ ही उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
कश्मीर के वाघामा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन क्रिकेट जगत में एक प्रेरणादायक शख्सियत बनकर उभरे। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां उन्हें नेट प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है।
To Amir, the real hero. Keep inspiring!
It was a pleasure meeting you. pic.twitter.com/oouk55lDkw
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 24, 2024
ये भी पढ़ें- VIDEO: दिव्यांग खिलाड़ी ने बिना हाथों के लिख दी तकदीर, बल्लेबाजी देख रह जाएंगे हैरान
पैरा क्रिकेट टीम का कर रहे हैं नेतृत्व
आमिर को जम्मू-कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। 8 साल की उम्र में एक आरा मशीन दुर्घटना में दोनों हाथ गंवाने की दुखद घटना के बावजूद, आमिर की क्रिकेट प्रतिभा ने क्रिकेट के दिग्गजों से प्रशंसा अर्जित की है।












Click it and Unblock the Notifications