सभी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दूंगा, IPL में वापसी करने पर केविन पीटरसन ने दिया ये जवाब
नई दिल्लीः इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भले ही क्रिकेट से काफी पहले संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी उनकी उम्र 41 साल ही है। आजकल जिस तरह से लोग अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं और रिटायर क्रिकेटरों के लिए कई तरह की लीग क्रिकेट शुरू हो चुकी है उस हिसाब से 40 पार के पूर्व खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं खुलती जा रही हैं। पीटरसन ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वे अपने खेल के चरम पर दुनिया के सबसे विनाशकारी बल्लेबाजों में एक रहे। पीटरसन जैसे बल्लेबाजों की डिमांड दुनिया की किसी भी क्रिकेट लीग में हमेशा रहेगी।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में 38 गेंदों पर 86 रन बनाए
पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन वर्तमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वर्ल्ड जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। बुधवार (26 जनवरी) को, एशिया लायंस के खिलाफ खेलते हुए, पीटरसन ने दिखाया कि उनमें दमखम अभी बाकी है।
उन्होंने 38 गेंदों पर 86 रन बनाए। तब टीम लायंस के खिलाफ 150 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पीटरसन ने अपनी पारी में नौ चौके और सात छक्के लगाए और टीम को केवल 13 ओवर में लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। लीजेंड्स लीग क्रिकेट रिटायर हो चुके खिलाड़ियों की टी20 लीग है जो ओमान में चल रही है।

क्या केविन पीटरसन आईपीएल में खेल सकते हैं?
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या केविन पीटरसन अब आईपीएल जैसी किसी मेनस्ट्रीम लीग में खेल सकते हैं? आईपीएल किसी भी खिलाड़ी के लिए लुभावनी लीग है लेकिन इसमें बहुत उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए खेलना मुश्किल हो जाता है। क्रिस गेल की उम्र भी पीटरसन जैसी ही है और वे हाल के सीजन तक आईपीएल में डिमांड में बने रहे लेकिन उनका खेल धीरे-धीरे गिरावट पर है।
धीरे-धीरे गेल की विदाई भी तय है, ऐसे में मुश्किल प्रतिद्वंदता वाली इस लीग में पीटरसन ने अपनी वापसी पर क्या कहा है, आइए देखते हैं।
पीटरसन ने कहा- अगर में आईपीएल में आया तो...
जब भारतीय विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने पीटरसन से आईपीएल में लौटने के लिए कहा तो पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज का जवाब मजेदार था। गोस्वामी ने आईपीएल के अपने शुरुआती दिनों में केविन पीटरसन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। उन्होंने पीटरसन की ताजा तूफानी पारी के लिए आईपीएल में फिर से वापस लौटने की गुजारिश की।
इस पर पीटरसन ने कहा कि- "अगर मैं आया तो बहुत महंगा पड़ूंगा और शायद लीग के अंत में टॉप स्कोरर साबित हो जाऊंगा। ये आजकल के सारे बल्लेबाजों के लिए परेशान की बात होगी।" इसके बाद पीटरसन हंसने की इमोजी बनाते है।

केविन पीटरसन का करियर-
पीटरसन के करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल के 36 मुकाबलों में 1001 रन बनाए जबकि उनका औसत 35.75 का रहा। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए गए जबकि स्ट्राइक रेट 135 का रहा।
पीटरसन ने टेस्ट करियर में भी 62 की स्ट्राइरक रेट से 104 मुकाबलों में रन बनाए हुए हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 86.50 का स्ट्राइक रखा है। पीटरसन को क्रिकेट खेलने वाले सबसे बेहतरीन हिटरों में एक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications