IND vs AUS: शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, दिल्ली टेस्ट के लिए खतरनाक खिलाड़ी को बुलाया
India vs Australia 2nd TEST in Delhi: भारत के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कोशिश दूसरे टेस्ट में वापसी करने की होगी। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा।

India vs Australia 2nd TEST in Delhi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला नागपुर में सिर्फ तीन दिन में ही खत्म हो गया। भारतीय गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इस मैच को एक पारी और 132 रनों से अपने नाम किया। पहले ही मैच में करारी शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजरें अब जोरदार वापसी करने पर होगी। पहला मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

स्वेपसन की जगह खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री
नागपुर टेस्ट में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैथ्यू कुहनेमैन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले मैथ्यू कुहनेमैन को दिल्ली में डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है। वह भारत के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। कुहनेमैन वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। कुहनेमैन ने 4 वनडे में 5.02 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं।

मिचेल स्वेपसन इस वजह से हुए बाहर
मिचेल स्वेपसन दिल्ली टेस्ट से पहले वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मिचेल स्वेपसन की जगह ही मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया गया है। अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद मिचेल स्वेपसन ने वापस ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया। इस खुशी के मौके पर मिचेल स्वेपसन कुछ दिन अपने परिवार के साथ व्यतीत करना चाहते थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच तक वह वापस भारत लौट आएंगे।

टोड मर्फी का रहा है शानदार डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली की विकेट पर मैथ्यू कुहनेमैन से डेब्यू करा सकती है। मैथ्यू कुहनेमैन भी टोड मर्फी की तरह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का काम कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टोड मर्फी ने डेब्यू पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 7 विकेट चटकाए। वह अपने डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट झटकने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications