WTC Points Table: सबसे ज्यादा अंक लेकर भी टीम इंडिया की बुरी स्थिति, वेस्टइंडीज को रौंदने का नहीं हुआ फायदा
WTC Points Table: भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को भले ही पराजित कर दिया लेकिन अंक तालिका में कोई खास फायदा देखने को नहीं मिला है। भारतीय टीम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। टीम इंडिया अंक तालिका में उसी स्थान पर बनी हुई है, सर्वाधिक मैच खेलने के बाद भारत की कंडीशन खराब है।
इस मैच से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया नंबर तीन पर थी और अब भी वही स्थिति है। भारतीय टीम तीसरे स्थान से नहीं हिली है। तालिका में टॉप टीमों की भी स्थिति वही है। जीत प्रतिशत में वृद्धि हुई है। टॉप पर अब भी ऑस्ट्रेलिया की टीम है।

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में 3 मैच खेलकर सभी जीते हैं और 36 अंक हासिल किये हैं, ऑस्ट्रेलिया की टीम का जीत प्रतिशत 100 का है। श्रीलंकाई टीम ने 2 मैचों में 1 जीत और एक ड्रॉ के साथ 16 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रीलंकाई टीम का जीत प्रतिशत 66.67 है।
टीम इंडिया ने 7 मुकाबले खेलकर 4 में जीत हासिल की है और एक मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ है। टीम इंडिया के पास कुल 52 अंक है लेकिन जीत का प्रतिशत 61.90 है। सबसे ज्यादा अंक होने के बावजूद टीम इंडिया टॉप दो से बाहर है।
तालिका में चौथा स्थान इंग्लैंड और पांचवां बांग्लादेश का है। वेस्टइंडीज ने कुल 5 मुकाबले खेले हैं और सभी हारे हैं। वेस्टइंडीज का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है। तालिका में विंडीज के पास जीरो अंक हैं। बाकी टीमों में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका है। इनके मैच अभी तक जीरो हैं। लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का मैच खत्म होने के बाद तालिका में फेरबदल देखने को मिलेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम दो मैचों के लिए पाकिस्तान दौरे पर है।
WTC Points Table में कौन कहां?
| क्रम | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट्स | जीत प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 36 | 100.00% |
| 2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 16 | 66.67% |
| 3 | भारत | 7 | 4 | 2 | 1 | 52 | 61.90% |
| 4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 26 | 43.33% |
| 5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 4 | 16.67% |
| 6 | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0.00% |
| 7 | न्यूज़ीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00% |
| 8 | पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00% |
| 9 | दक्षिण अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00% |












Click it and Unblock the Notifications