लालचंद राजपूत ने चुनी ऑल टाइम IPL इलेवन, सचिन तेंदुलकर को रखा टॉप पर

नई दिल्ली, 8 मई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतने सीजन देखने के बाद, भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच लालचंद राजपूत ने अपनी सर्वकालिक इंडियन टी 20 लीग इलेवन को चुना है। लालचंद आईपीएल के पहले सीजन में ही मुंबई इंडियंस के सेटअप का हिस्सा रहे हैं और खेल को जानते हैं।

आईपीएल भारत में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नई टीमों के शामिल होने के साथ इस साल ये लीग और भी बड़ी हो गई है। इस साल मेगा-नीलामी के दौरान लीग में कई और बदलाव देखे गए, और कुछ खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए शानदार रहे हैं।

लालचंद राजपूत ने अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन का नाम दिया

लालचंद राजपूत ने अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन का नाम दिया

'नॉट जस्ट क्रिकेट शो' पर लालचंद राजपूत ने अपनी सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन का नाम दिया। टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर खेल में अनुभवी खिलाड़ी थे और बहुत लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े रहे हैं। रोहित शर्मा इस सीजन में कमाल तो नहीं कर पाए हैं लेकिन आईपीएल के बाकी सभी सीजन में काफी अच्छे रहे हैं। उनको सचिन का जोड़ीदार चुना है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल जीत दिलाई हैं, जो लीग में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है।

रैना और धोनी को भी चुना

रैना और धोनी को भी चुना

एलएसजी कप्तान केएल राहुल इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और उनके नाम दो शतक हैं। उनके बाद विराट कोहली को भी जगह मिली है जो खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन लीग में उनकी उपलब्धियां और योगदान जबदरस्त हैं। वह निश्चित रूप से खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है। रैना को भी जगह दी गई है क्योंकि लोग उनको आईपीएल में प्रदर्शन करने के कारण मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जानते हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एमएस धोनी के डिप्टी के रूप में जुड़े थे। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर, ऑलराउंडर आईपीएल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहा है।

लालचंद राजपूत की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन

लालचंद राजपूत की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन

इसके बाद चुने गए युवराज सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह टी 20 प्रारूप में एक महान ऑलराउंडर रहे हैं और उन्होंने अपने पूरे करियर में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेला। इसके बाद आते हैं धोनी जो शायद आईपीएल के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। टीम को उनसे उनकी योजनाओं और जीतने की रणनीति की आवश्यकता होगी।

इस साल सुपर फ्लॉप निराश कप्तान रह चुके रवींद्र जडेजा टीम के लिए ऑलराउंडर और फिनिशर होंगे, जबकि जहीर खान, बुमराह और शमी पेस अटैक की देखभाल करेंगे।

लालचंद राजपूत की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+