लक्ष्मी मित्तल की कितनी है नेटवर्थ? 15,660 करोड़ में खरीदी राजस्थान रॉयल्स, 75 फीसदी शेयर के साथ बने नए किंग

Lakshmi Mittal Net Worth: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैदान पर जहां छक्कों की बारिश हो रही है, वहीं बिजनेस के गलियारों से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। दुनिया के स्टील किंग कहे जाने वाले दिग्गज बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) का परिवार अब आईपीएल में एंट्री कर चुका है। मित्तल परिवार ने लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है।

यह डील कुल 15,660 करोड़ रुपये ($1.65 बिलियन) में फाइनल हुई है। लक्ष्मी मित्तल परिवार ने मौजूदा प्रमोटर मनोज बदले और उनके ग्रुप से टीम का अधिग्रहण किया है। इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के ओनरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Lakshmi Mittal Net Worth

किसकी कितनी होगी हिस्सेदारी

  • मित्तल परिवार: टीम में लगभग 75% की हिस्सेदारी रखेगा।
  • अदार पूनावाला: 'वैक्सीन किंग' और सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला के पास करीब 18% हिस्सा होगा।
  • अन्य: बाकी की हिस्सेदारी छोटे निवेशकों के पास रहेगी।

लक्ष्मी मित्तल की नेटवर्थ

राजस्थान के चूरू जिले की सादुलपुर तहसील में जन्मे लक्ष्मी मित्तल स्टील इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने ब्रिटेन छोड़ने की घोषणा की थी। फ़ोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर्स के आंकड़ों के अनुसार 75 वर्षीय लक्ष्मी मित्तल की नेटवर्थ 2.70 लाख करोड़ रुपये है। वह भारत के टॉप अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं।

लक्ष्मी मित्तल की कमाई का साधन

लक्ष्मी मित्तल की अकूत संपत्ति का सबसे बड़ा आधार आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) है, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी है। मित्तल इस कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनका बिजनेस मॉडल 'वर्टिकल इंटीग्रेशन' पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि उनकी कंपनी न केवल स्टील बनाती है, बल्कि लौह अयस्क की खदानों का भी स्वामित्व रखती है, जिससे उनकी उत्पादन लागत कम और मुनाफा अधिक होता है। उनका बिजनेस कई अलग-अलग देशों में फैला हुआ है।

लक्ष्मी मित्तल की प्रतिक्रिया

टीम खरीदने के बाद मित्तल ने कहा कि मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मेरा परिवार राजस्थान से जुड़ा हुआ है, इसलिए आईपीएल में मेरे लिए राजस्थान रॉयल्स से बेहतर कोई टीम नहीं हो सकती। क्रिकेट से मेरा रिश्ता स्कूल के दिनों में शुरू हुआ था और तभी से यह खेल मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। राजस्थान रॉयल्स की जर्सी कई महान खिलाड़ियों ने पहनी है, जिनमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज शामिल हैं, जिन्होंने युवा प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित किया है। इस शानदार टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं आने वाले समय में टीम की सफलता का हिस्सा बनने और मैदान के किनारे खड़े होकर फैंस के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+