VIDEO: क्या रिटायरमेंट ले लूं? रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत से क्यों किया ये सवाल, बातचीत का वीडियो वायरल
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत का एक वीडियो शेयर किया, जोकि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह एक्सक्लूसिव वीडियो पंत ने रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने दुबई में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के इमोशन को कैद किया।
यह टीम का तीसरा और 2013 के बाद पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब था। खिलाड़ी इस पल का भरपूर आनंद ले रहे थे और पंत ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियां उस हिस्से में रहीं जब रोहित ने किसी को जवाब दिया, और कहा कि, क्या? रिटायरमेंट ले लूं? हर बार जीतेंगे तो हर बार थोड़ा रिटायरमेंट लेता रहूंगा?'

रोहित शर्मा के बयान पर पंत ने हंसते हुए दिया जवाब
रोहित शर्मा की इस बात पर पंत ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मैंने ऐसा नहीं कहा भाई। हम चाहते हैं कि तुम खेलो।' भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में ब्लैककैप्स पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम किया।
ब्लैककैप्स के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 49 ओवर में जीत हासिल कर ली। भारत 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता था और 2013 में फिर से खिताब जीता।उन्होंने 2025 में एक बार फिर ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये उपलब्धि अपने नाम की।
हिटमैन रोहित शर्मा का सुनहरा क्रिकेट करियर
भारत के कप्तान और आधुनिक क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर रोहित शर्मा को क्रिकेट फैंस हिटमैन के नाम से जानते हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, लंबी पारियां खेलने की क्षमता और रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने के लिए मशहूर रोहित का करियर आंकड़ों और उपलब्धियों से भरा पड़ा है।
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
- मैच: 67 | पारी: 116 | रन: 4301
- औसत: 40.58 | स्ट्राइक रेट: 57.06
- शतक: 12 | दोहरा शतक: 1 | अर्धशतक: 18
- हाई स्कोर: 212 रन
टेस्ट में रोहित शर्मा ने शुरुआती दिनों में मिडिल ऑर्डर से शुरुआत की, लेकिन बतौर ओपनर उनकी बल्लेबाज़ी का असली जलवा दिखा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी कठिन परिस्थितियों में शतक बनाकर उन्होंने टेस्ट करियर में खुद को स्थापित किया।
रोहित शर्मा का ODI करियर
- मैच: 273 | पारी: 265 | रन: 11168
- औसत: 48.77 | स्ट्राइक रेट: 92.81
- शतक: 32 | अर्धशतक: 58
- दोहरा शतक: 3 | हाई स्कोर: 264
रोहित शर्मा का नाम आते ही 50-ओवर क्रिकेट में उनके तीन दोहरा शतक याद आ जाते हैं, जिसमें 264 रन की उनकी पारी ODI इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
रोहित शर्मा का T20 अंतरराष्ट्रीय करियर
- मैच: 159 | पारी: 151 | रन: 4231
- औसत: 31.34 | स्ट्राइक रेट: 140.90
- शतक: 5 | अर्धशतक: 32
- हाई स्कोर: 121
टी20 में रोहित शर्मा ने कई बार पावरप्ले में धाक जमाई और अपने दम पर भारत को मैच जिताए। वह T20I में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा के करियर की खासियत
- ODI में 3 डबल सेंचुरी लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी।
- ICC टूर्नामेंट्स (चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप) में लगातार बड़ी पारियां।
- IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल।
- 2024 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत को ICC खिताब दिलाने वाले कप्तान।












Click it and Unblock the Notifications