'लिखने के पैसे मिले या मुझसे दुश्मनी है,' कुलदीप यादव ने करारा जवाब देकर ट्रोल का कराया मुंह बंद
पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इस दौरान टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के गेंदबाजों की धुनाई हुई थी और कुलदीप यादव का नाम भी इनमें शामिल था।
कुलदीप यादव का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा था लेकिन फाइनल में वह मात खा गए और उनकी पिटाई भी हो गई। 19 नवम्बर को टीम इंडिया की हार हुई थी और एक साल पूरे होने पर फैन्स ने कुलदीप यादव को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

कुलदीप यादव ने ट्रोल करने वाले एक यूजर को जमकर लताड़ दिया और इसका कारण भी पूछ लिया। कुलदीप ने लिखा कि हां जी किस बात की दिक्कत है आपको? इतना प्यारा लिखने के लिए पैसे मिले या दुश्मनी है? अपनी बात से कुलदीप यादव ने ट्रोल का मुंह बंद करा दिया।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में निरन्तरता से प्रदर्शन करने के बाद कुलदीप यादव फाइनल मैच में अपना धमाका करने में नाकाम रहे थे और वह 10 ओवरों में 56 रन दे बैठे थे। उनको कोई विकेट भी नहीं मिला। इसे लेकर फाइनल मैच की वर्षगाँठ के दिन उनको ट्रोल किया गया और उन्होंने चुप रहना उचित नहीं समझा।












Click it and Unblock the Notifications