World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है यह खिलाड़ी, चीफ सेलेक्टर ने जताया भरोसा

Ajit Agarkar on Kuldeep Yadav: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए 18 सितंबर रात यानी सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने दो टीमों का ऐलान किया। पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

केएल राहुल करेंगे कप्तानी: पाकिस्तान के खिलाफ सुपरफोर मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले केएल राहुल पहले दो वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं रवींद्र जडेजा को बतौर उपकप्तान टीम में शामिल किया गया है। पहले दो मैचों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या के अलावा कुलदीप यादव को भी रेस्ट दिया गया है। ये सभी खिलाड़ी तीसरे वनडे के दौरान टीम में वापसी करेंगे।

Kuldeep Yadav 1

कुलदीप यादव भारत के ट्रंप कार्ड: एशिया कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप यादव की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप में कुलदीप भारत के सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे। अजीत अगरकर ने कहा कि कुलदीप के पास टैलेंट की कमी नहीं है। हर खिलाड़ी को सपोर्ट की जरूरत होती है और टीम ने कुलदीप के साथ बिल्कुल वैसा ही किया है। वह भारत के ट्रंप कार्ड साबित होंगे। कुलदीप से वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

89 मैचों में 150 विकेट: कुलदीप यादव भारत के लिए अब तक कुल 89 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 150 विकेट हासिल किए हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने चार विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ तेज गेंदबाजों ने ही सारा विकेट झटक लिए थे तो ऐसे में कुलदीप यादव की गेंदबाजी नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+