Kuldeep Yadav की फिरकी देख हक्का बक्का रह गया बल्लेबाज, बिना खाता खोले ही उड़ गया स्टंप, देखें वीडियो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
Kuldeep Yadav dismiss Aiden Markram: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया।

कुलदीप यादव ने झटका शानदार विकेट
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम को कुलदीप यादव ने बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव ने मार्करम को ऐसी गेंद फेंकी जो पिच पर गिरते ही पूरी तरह से घूम गई। इस तरह की गेंद की अपेक्षा शायद बल्लेबाज ने खुद भी नहीं की होगी। मार्करम को कुलदीप ने लगातार चार गेंदों पर रन नहीं बनाने दिया और पांचवें गेंद पर परेशान होकर वह अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह एडेन मार्करम अपना खाता भी नहीं खोल पाए और कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।
सोशल मीडिया पर हो रही है खूब तारीफ
कुलदीप यादव की इस गेंद की तारीफ सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस जमकर कर रहे हैं। इससे पहले बाबर आजम को कुलदीप यादव ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान लगभग इसी तरह से क्लीन बोल्ड किया था। फैंस उस पुराने मैच को याद करते हुए कुलदीप यादव की फॉर्म में वापसी की बात कर रहे हैं। कुलदीप यादव ने पहले वनडे में 8 ओवर के स्पेल में 39 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किया।
भारत के सामने जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य
इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य है। दक्षिण अफ्रीका ने इस वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक रन डेविड मिलर ने बनाने का काम किया। उन्होंने 63 बॉल पर 75 नाबाद रन बनाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी 74 रन की नाबाद पारी खेली। अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने टीम को संभाला और स्कोर को 249 तक पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications