WI vs IND: कुलदीप यादव ने टी-20 में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
wi vs ind 3rd T20I kuldeep yadav becomes fastest Indian to 50 wickets in T20Is
Kuldeep Yadav 50 wickets in T20I: टीम इंडिया ने मंगलवार को तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत को जीत दिलाने में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार (83) की अहम भूमिका रही। टीम इंडिया ने 160 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस दौरान कुलदीप ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कुलदीप यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने तीसरे टी20 में घातक गेंदबाजी कर कैरेबियन खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम कर लिए। कुलदीप ने तीन विकेट गिराते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए।

कुलदीप यादव ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा
कुलदीप यादव विंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेते ही टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप ने भारत के लिए अपने 30वें टी20I मैच में यह उपलब्धि हासिल की और अपने साथी युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 34 मैचों में 50 T20I विकेट लिए थे।
28 रन देकर चटकाए तीन अहम विकेट
28 वर्षीय खिलाड़ी का 50वां T20I विकेट ब्रैंडन किंग थे, जोकि वेस्टइंडीज की पारी के 15वें ओवर में 42 रन पर कैच और बोल्ड हो गए थे। कुलदीप ने मैच की शुरुआत में जॉनसन चार्ल्स और निकोलस पूरन के विकेट लिए थे और चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
टी-20 में किसके नाम हैं सबसे तेज 50 विकेट का रिकॉर्ड
दरअसल, बोत्सवाना के ध्रुवकुमार मैसुरिया 22 मैचों में 50 टी20ई विकेटों की उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं।ICC के पूर्ण-सदस्य देशों में, श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम 26 T20I में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
तीसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल (1) पहले ओवर में ओबेड मैककॉय का शिकार बन गए, और फिर शुभमन गिल (6) भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके।
टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने कमान संभाली। दोनों ने तीसरी विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। हालांकि, एक शानदार पारी के बाद सूर्या को 13वें ओवर में अल्जारी के हाथों अपना विकेट गंवाना पड़ गया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा (49) का साथ देने आए कप्तान हार्दिक पांड्या (20) मैच जिताकर ही लौटे।












Click it and Unblock the Notifications