'ये चीटिंग है', कुणाल पांड्या रिटायर आउट थे या रिटायर हर्ट? अश्विन हुए कंफ्यूज, जानिए क्या है दोनों में फर्क
IPL 2023 in Hindi: कुणाल पांड्या रिटायर आउट थे या रिटायर हर्ट? क्या है इन दोनों नियम में फर्क जिसने रविचंद्रन अश्विन को भी कर दिया कंफ्यूज।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम को एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई और वह अंक तालिका में अब नंबर 3 पर कुछ राहत ले रहे हैं। जिस तरह से लखनऊ की गाड़ी बीच में पटरी से उतरी थी उसके हिसाब से इस टीम ने काफी तरक्की की है।
ताजा मुकाबले में एलएसजी ने मार्कस स्टोइनिस और कुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के योगदान के चलते मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। स्टोइनिस सुपरस्टार थे जिन्होंने 89 रनों की पारी खेली तो कुणाल पांड्या ने इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के साथ मिलकर प्लेटफार्म तैयार करने वाली साझेदारी की थी।
कुणाल 42 गेंदों पर 49 रन ही बना सके थे लेकिन उसके बाद वह पवेलियन लौट गए। खास बात यह है कि उन्हें गेंदबाज ने आउट नहीं किया बल्कि उनको लड़खड़ाते हुए देखा गया जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।
यह कंफ्यूजन फैल गया कि कुणाल पांड्या रिटायर हर्ट हैं या आउट? मजे की बात यह है पांड्या बाद में फील्डिंग करने उतरे और उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पूरे 4 ओवर भी करे।
यहां तक की भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर ट्वीट किया और पूछा- रिटायर आउट?
अश्विन भी समझ नहीं पाए थे कि वे रिटायर हर्ट हैं या रिटायर आउट और उसके बाद एक यूजर ने कहा कि यह पूरी तरह से चीटिंग है। लेकिन इसके जवाब में रविचंद्रन ने कहा कि चीटिंग नहीं है। नियम में आपको ऐसा करने की छूट है।

आपको बता दें रिटायर हर्ट में एक खिलाड़ी को चोट लगती है और फिर वह बगैर आउट हुए जाता है। वो बाद में रोल निभाने के लिए वापस आ सकता है लेकिन रिटायर आउट में एक खिलाड़ी को ना तो चोट लगती है और ना ही वह अंपायर के द्वारा आउट दिया जाता है, बल्कि खुद ही पवेलियन लौट जाता है।
एक तरह से खिलाड़ी खुद ही को आउट घोषित कर देता है। जबकि कुणाल पांड्या निश्चित तौर पर रिटायर हर्ट ही थे और ऐसा उन्होंने मैच के बाद कंफर्म भी किया है। उन्होंने कहा कि, मुझे क्रैम्प आ रहे थे। मेरी मसल्स खिंच गई थी।
लखनऊ की टीम का अंतिम लीग मैच 20 मई को कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने जा रहा है। अगर वे इस मुकाबले को जीत लेते हैं तो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे जो उनके लिए एक बड़ी बात होगी। लखनऊ की टीम ने पिछले सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications