IND vs WI: श्रीकांत की कॉमेंट्री ने जीता फैंस का दिल, जडेजा को चीयर्स करते हुए बोले- जीतेगा भई जीतेगा...

नई दिल्ली, अगस्त 01। भारतीय क्रिकेट में जब से हिंदी कॉमेंट्री का दौर शुरू हुआ है तब से क्रिकेट का मजा दोगुना हो गया है। खासकर जब पूर्व भारतीय खिलाड़ी कॉमेंट्री बॉक्स में बैठते हैं तो उनका कॉमेंट्री करने का अंदाज एकदम ही अलग होता है। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत मौजूद थे। श्रीकांत और रवि शास्त्री की जोड़ी ने कॉमेंट्री के दौरान फैंस का दिल जीत लिया।

श्री की कॉमेंट्री ने जीता फैंस का दिल

श्री की कॉमेंट्री ने जीता फैंस का दिल

श्रीकांत की कॉमेंट्री का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीकांत एकदम अलग अंदाज में कॉमेंट्री कर रहे हैं। इस वीडियो में श्रीकांत भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चीयर्स कर रहे हैं। वीडियो में श्रीकांत कह रहे हैं, 'आप क्या सोच रहे हैं? इंडिया 200 मारेगा या नहीं मारेगा? मेरा मन तो कहता है कि मारेगा। जीतेगा भई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा... जड्डू, कम ऑन। आपका एक्स-कोच इधर है कमेंट्री बॉक्स में..'

रवि शास्त्री सबसे सफल कोच में से एक- श्रीकांत

रवि शास्त्री सबसे सफल कोच में से एक- श्रीकांत

श्रीकांत ने लाइव कॉमेंट्री के दौरान रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि जब रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच बने थे तो तब से उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है। श्रीकांत ने आगे कहा कि रवि शास्त्री भारतीय टीम के सबसे सफल कोच में से एक रहे हैं, उन्होंने टीम के लिए बहुत ही सराहनीय काम किया है।

टी20 मैच से पहले जडेजा ने की थी वापसी

टी20 मैच से पहले जडेजा ने की थी वापसी

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने पहले टी20 मुकाबले में वापसी की थी। चोटिल होने के कारण वो वनडे सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि वो वापसी के बाद पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया था, लेकिन वो सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+