IND vs WI: 'बारिश ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को भी पानी में मिलाया'- क्रेग ब्राथवेट

IND vs WI Test Series: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने भी रोहित शर्मा की तरह भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट मैच के ड्रा होने पर निराशा जताई है। दोनों ही कप्तानों के दावें अपनी टीम को मैच जिताने को लेकर हैं।

भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रनों का टारगेट दिया था, जिसमें चार सेशन का खेल बाकी था। भारत ने चौथे दिन दो विकेट भी ले लिए थे, लेकिन अंतिम दिन बारिश खलनायक बनकर उभरी।

Rain also spoils West Indies hopes of chasing down

रोहित के मुताबिक बारिश ने भारत के हाथों एक शर्तिया जीत छीन ली, तो क्रेग ब्राथवेट का कहना है कि इसके चलते वेस्टइंडीज को जीतने की कोशिश करने तक का मौका नहीं मिला।

दिलचस्प बात यह है कि क्रेग ब्राथवेट ने कहा है कि उनकी टीम मैच जीत सकती थी। उन्होंने मैच के बाद कहा, "हम पॉजिटिव थे, हमारे पास 98 ओवर थे जो ठीक थे। लेकिन बारिश के चलते हमकों मौका नहीं मिला।"

भारत ने यह सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने विंडसर पार्क में हुए मुकाबले को 3 तीन के अंदर ही जीत लिया था। क्रेग ब्राथवेट ने कुछ खामियों को सुधारने की भी बात कही है।

उन्होंने कहा, "हमने इस गेम में बैट से कुछ लड़ाई की है। बॉलिंग में हमें और अनुशासित होने की जरूरत है। बल्लेबाजों की ओर से बढ़िया कमबैक हुआ। हमने कल पांच विकेट गंवाए, जो अच्छा नहीं था। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों द्वारा 100 प्लस का स्कोर करना राहत की बात थी।"

इस बीच, त्रिनिदाद में ड्रॉ के साथ, वेस्टइंडीज ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​साइकिल में अपना खाता खोल लिया है। वे फिलहाल चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। बारिश ने बारिश को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है, तो पाकिस्तान फिलहाल शीर्ष पर है।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के दौरे के बाद भारत को मिलेगा रेड बॉल क्रिकेट से लंबा विराम, जानिए कब होगा अगला टेस्ट मैच

इस सीरीज के जरिए सिलेक्टरों ने क्रिक मैकेंजी और एलिक एथानाजे जैसी युवा प्रतिभाओं को मौका दिया था। एथानाजे खासकर बढ़िया दिखे हैं। इस सीरीज से पहले कुछ दिन का कैम्प भी आयोजित किया गया था, जहां पर ब्रायन लारा की उपस्थिति थी।

ब्राथवेट ने इस तरह के कैम्प को लेकर सकारात्मक बातें कही हैं और कैंप की अहमियत को देखते हुए भविष्य में इनके होने की उम्मीद जताई है।

टेस्ट सीरीज के समापन के बाद भारत और वेस्टइंडीज 27 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+