बताैर कप्तान किसने पहुंचाया भारतीय टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर? पार्थिव पटेल ने लिया नाम
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पिछले 5 सालों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी, जिसका पहला मैच 4 मार्च को मोहाली में शुरू होगा। भारतीय टीम ने टेस्ट में विदेशी धरती पर भी जीत का स्वाद चखा है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद मिली है।

कोहली भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। कोहली ने अब तक 99 टेस्ट मैचों में 7,962 रन बनाए हैं। उनका खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 55.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 50.39 का शानदार औसत है। दाएं हाथ का बल्लेबाज आगामी मैच में अपने शतक के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगा। पार्थिव पटेल ने क्रिकबज के साथ बातचीत में कोहली के इस मुकाम को हासिल करने के प्रयास की सराहना की।
यह भी पढ़ें- कोहली हैं सिर्फ 38 रन दूर, फिर शामिल हो जाएंगे दिग्गजों की लिस्ट में
पार्थिव ने कहा, "उनका नंबर उनके लिए ही बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में कोहली का औसत 50 है। उन्होंने बताैर कप्तान भी भारतीय टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं कोहली की कप्तानी में खेला हूं और टेस्ट टीम में वह जो रवैया लेकर आया वह काबिले तारीफ है। कोहली के लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। भले ही हम पीछे चल रहे हों या पहले ही सीरीज जीत चुके हों, हमें हर मैच पुराने अंदाज के साथ खेलना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, ''कोहली 100वां टेस्ट खेलने जा रहे हैं, किसी भी खिलाड़ी के लिए यह बड़ी उपलब्धि होती है। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट में भी बहुत कम लोगों ने यह मुकाम हासिल किया है। अब हम कपिल देव, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर सहित कुछ भारतीय महान खिलाड़ियों के साथ कोहली का नाम लेंगे, जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया है।''












Click it and Unblock the Notifications