कोहली हैं सिर्फ 38 रन दूर, फिर शामिल हो जाएंगे दिग्गजों की लिस्ट में
नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक कई ऐसे रिकाॅर्ड कायम किए हैं, जिन्हें हासिल करना हर किसी युवा क्रिकेटर का सपना रहता है। कोहली को 'रन मशीन' भी इसीलिए कहा जाता है क्योंकि उनका बल्ला शांत नहीं रहता। ये अलग बात है कि 2019 के बाद कोई शतक नहीं बना पाए, लेकिन फिर भी वह शानदार पारियां खेलते दिखे। कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नजर आएंगे, जिसमें वह एक खास मामले में दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

सिर्फ 38 रन दूर हैं कोहली
कोहली जब 4 मार्च को मोहाली में खेलने उतरेंगे तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा। इसी के साथ कोहली ऐसे 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा जब कोहली 38वां रन पूरा करेंगे तो वह सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों के विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। कोहली 8 हजारी बनने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले भारत की ओर से अब तक केवल 5 भारतीय खिलाड़ी ही टेस्ट में 8,000 रन से ज्यादा बना पाए हैं।

इस मामले में सचिन ही हैं आगे
हालांकि सबसे तेज 8 हजार रन बनाने के मामले में कोहली पूर्व बल्लेबाज सचिन को नहीं पछाड़ सके। सचिन न 154 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था तो वहीं कोहली अभी तक 168 पारियों में 7962 रन बना चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने 158 पारियों, वीरेंद्र सहवाग 160 पारियों में 8 हजार रन बनाए हैं। कोहली हालांकि अभी कुछ खास रंग में नहीं दिखे हैं। साल 2021 में घर पर खेले गए पिछले 5 टेस्ट मैचों में उन्होंने 26.00 की औसत से सिर्फ 208 रन बनाए थे। साथ ही वह तीन बार 8 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 2021 में 8 आउट होने में से 75% बार उन्हें स्पिनर (6/8) ने अपना शिकार बनाया है।

बांग्लादेश के खिलाफ निकला था आखिरी शतक
कोहली पिछले कुछ समय से शतक से भी दूर हैं। पिछले कुछ सालों में रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी वापसी उनके लंबे करियर में सबसे खराब रही है। कोहली ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। श्रीलंका के पिछले भारत दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में कोहली ने खूब रन बनाए थे। साल 2017 में खेली गई उस टेस्ट सीरीज में उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 610 रन बनाए थे। साथ ही उस सीरीज में उन्होंने लगातार दो दोहरे शतक (नागपुर में 213 और दिल्ली में 243) भी लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications