बुरे दाैर से गुजर रहे कोहली, लेकिन सचिन ने कह दी उनके लिए बड़ी बात
नई दिल्ली। विराट कोहली के लिए पिछले तीन साल 3 साल कुछ खास नहीं रहे। एक तो बल्लेबाज को लंबे समय से शतक ना लगाने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। दूसरा उनकी कप्तनी में कोई विश्व कप ट्राॅफी ना मिलने का ताना भी सुनाया जाता है। हाल ही में कोहली ने विवादित तरीके से तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी भी छोड़ी। कहा जाने लगा कि बीसीसीआई के साथ उनकी बिगड़ गई, जिस कारण वह कप्तानी से हटे। हालांकि कोहली महान हैं। उनकी माैजूदगी टीम के लिए अभी भी अहम है। इस बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कोहली के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली के करियर ने जिस तरह से आकार लिया है, उससे वह खुश हैं। तेंदुलकर ने यह भी कहा कि वह अपने शुरुआती दिनों में कोहली में आग और भूख को देख सकते थे।
यह भी पढ़ें- वनडे में बांग्लादेश का ऐतिहासिक रन चेस, टूट गया अफगानिस्तान का दिल

मैं उनमें वह आग और भूख देख सकता था
'क्रिकेट के भगवान' ने कहा कि कोहली ने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जिस तरह से कोहली ने अफनी जीवन शैली को बदला, उसकी भी सचिन ने प्रशंसा की जिससे उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिली है। सचिन ने ग्राहम बेन्सिंगर के साथ बातचीत में कहा, "कोहली अच्छे दोस्त हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि पिछले दशक में उनके करियर ने कैसे आकार लिया है। जब कोहली ने करियर की शुरूआत की थी तो मैं उस समय टीम का हिस्सा था और मैं उनमें वह आग और भूख देख सकता था। फिर उसने अपने खेल पर कैसे कड़ी मेहनत की और वह जो हासिल करने में सक्षम है उसे हासिल करने के लिए उसने अपनी जीवन शैली को कैसे बदला है, यह सबके सामने जगजाहिर है।"

मैंने हमेशा अपना ज्ञान साझा करने में विश्वास किया है
इसके अलावा सचिन ने यह भी कहा कि उन्होंने 2014 में कोहली से मुलाकात की और उसके साथ अपने खेल के बारे में चर्चा की। तेंदुलकर ने यह भी बताया कि उन्होंने हमेशा अन्य खिलाड़ियों की मदद करने और अपने ज्ञान को साझा करने में विश्वास किया है। तेंदुलकर ने कहा कि हर पीढ़ी अपने क्रिकेट नायकों की ओर देखती है और अपने सपनों का पीछा करना शुरू कर देती है। सचिन ने कहा, "2014 में मैंने उनसे जो मुलाकात की थी वो मुझे याद है और हमने कुछ चीजों पर चर्चा की जहां मुझे लगा कि वह बेहतर हो सकते हैं। मैंने हमेशा खिलाड़ियों की मदद करने और अपने ज्ञान को साझा करने में विश्वास किया है, मेरे पास जो भी इनपुट हैं... मैं हमेशा उन्हें साझा करने के लिए तैयार रहा हूं।''

वह चाहते थे कि मैं उनके साथ कुछ समय बिताऊं
सचिन ने आगे कहा, ''कोहली ने मुझसे संपर्क किया और वह चाहते थे कि मैं उनके साथ कुछ समय बिताऊं जो मैंने किया। और जैसा मैंने कहा कि हर पीढ़ी अपने नायक की ओर देखती है। इस तरह आप अपने सपने देखते हैं और अपना लक्ष्य तय करते हैं। फिर आप उनका पीछा करना शुरू करते हैं।" गाैर हो कि सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications