World Richetst Cricket Board: बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, जानें टॉप-10 में कहां है पाकिस्तान

Top Richest Cricket Boards In The World: क्रिकेट दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। हर नए टूर्नामेंट के साथ इसके फैंस की संख्या और लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। क्रिकेट को अपने देश के अलावा दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में खिलाड़ियों के अलावा हर देश के क्रिकेट बोर्ड की अहम भूमिका होती है, जिसके जरिए बोर्ड को मोटी कमाई होती है।

विश्व में ऐसे कई क्रिकेट बोर्ड है जिनका सालाना टर्नओवर अरबों रुपए हैं। यही कारण है कि अब संयुक्त राज्य अमेरिका से लेकर नेपाल तक इस खेल में एंट्री कर चुके हैं। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक नजर डालते हैं दुनिया के सबसे अमीर टॉप-10 क्रिकेट बोर्ड पर।

BCCI

बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर करीब 16,400 करोड़ रुपये है, जोकि क्रिकेट जगत में वित्तीय सफलता का प्रतीक बन चुका है। भारत में क्रिकेट को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है। इसकी अपार संपत्ति का कारण भी खेल की लोकप्रियता का परिणाम है।

बीसीसीआई के खजाने को भरने में सबसे बड़ी भूमिका इंडियन प्रीमियर लीग की रही है। आईपीएल में दुनियाभर के खिलाड़ियों के शामिल होने के कारण ये एक लोकप्रिय टूर्नामेंट बन गया है, जिसका फैंस से लेकर क्रिकेटर्स तक सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

पैसे के मामले में दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
बीसीसीआई के बाद कुल नेटवर्थ के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दूसरा सबसे अमीर बोर्ड है, जिसकी कुल संपत्ति $79 मिलियन बताई गई है। सीए की सफलता में बिग बैश लीग, ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 प्रतियोगिता का अहम योगदान रहा है। इसके अलावा कई प्रमुख ब्रांडों के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करते हैं।

तीसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड मैदान पर प्रदर्शन और वित्तीय ताकत दोनों के मामले में क्रिकेट की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, $59 मिलियन की संपत्ति के साथ यह पैसे के मामले में तीसरे स्थान पर है।

बीसीसीआई से कोसों दूर है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस लिस्ट में भारत से कोसों दूर चौथे स्थान पर है। पीसीबी की कुल संपत्ति $55 मिलियन है। इसकी वित्तीय सफलता में क्रिकेटर्स के अलावा पेप्सी, गेटोरेड और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड जैसे दिग्गजों के कॉन्ट्रैक्ट अहम भूमिका निभाते है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग से भी पीसीबी को अच्छी कमाई हो जाती है।

ये भी पढ़ें- World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, रोहित शर्मा ने श्रेयस और अक्षर की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

  1. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- $2 बिलियन डॉलर
  2. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - $79 मिलियन डॉलर
  3. इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड - $59 मिलियन डॉलर
  4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - $55 मिलियन डॉलर
  5. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - $51 मिलियन डॉलर
  6. क्रिकेट साऊथ अफ्रीका - $47 मिलियन डॉलर
  7. ज़िम्बाम्ब्वे क्रिकेट बोर्ड - $38 मिलियन डॉलर
  8. श्रीलंका क्रिकेट - $20 मिलियन डॉलर
  9. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड - $15 मिलियन डॉलर
  10. न्यूजीलैंड क्रिकेट - $9 मिलियन डॉलर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+