World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, रोहित शर्मा ने श्रेयस और अक्षर की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2023: मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड 21 गेंदों में छह विकेट की मदद से भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 263 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और वर्ल्ड कप 2023 से पहले मिली इस जीत से टीम इंडिया का आत्मविश्वास तो मजबूत हुआ है, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए बढ़ती चोटें चिंता का एक बड़ा विषय बन गई हैं। रविवार को कोलंबो में रिकॉर्ड जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

shreyas iyer, axar patel

विश्व कप से पहले भारत का अगला और अंतिम मुकाबला पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है, जोकि 22 सितंबर से मोहाली में शुरू होगी। दूसरा मैच 24 तारीख को इंदौर में खेला जाएगा जबकि अंतिम मुकाबला 27 तारीख को बड़ौदा में होगा।

यह सीरीज भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए फाइनल प्लेइंग इलेवन तय करने में काफी अहम साबित होगी। इसलिए भारत चाहेगा कि उसके सभी 15 खिलाड़ी सीरीज के लिए फिट हो जाएं, लेकिन क्या एशिया कप में चोट लगने के कारण श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे ये एक बड़ा सवाल है?

सात महीने बाद टीम इंडिया में लौटे श्रेयर अय्यर ने सिर्फ एक मैच खेलने के बाद फिर से बाहर हो गए। दूसरी ओर अक्षर शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार के बाद बाहर हो गए और इसलिए वाशिंगटन सुंदर ने एशिया कप फाइनल में उनकी जगह ली।

कोलंबो में मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए रोहित ने दोनों की चोट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि' अक्षर को हल्की सी चोट लगी थी। ऐसा लगता है कि शायद इसे ठीक होने में एक सप्ताह या 10 दिन लगेंगे, हमें देखना होगा कि क्या स्थिति है। कुछ लोग जल्द ठीक हो जाते हैं। उम्मीद है कि उसके साथ भी ऐसा ही हो।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच खेल सकेगा या नहीं। हमें इंतजार करना होगा।'

अय्यर के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि, वह 99 फीसदी फिट है। उसको लेकर चिंता नहीं है।' उन्होंने कहा कि, 'स्पिन हरफनमौला के रूप में अश्विन के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मैं फोन पर उससे संपर्क में हूं। अक्षर को आखिरी मौके पर चोट लगी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+