स्टुअर्ट ब्रॉड की धन सम्पति जान मुंह खुला रह जाएगा, जानें कितने रुपये का मालिक है यह खिलाड़ी

Stuart Broad net worth: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड केलिए धमाकेदार प्रदर्शन कर संन्यास लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड कमाई के मामले में भी पीछे नहीं रहे हैं। ब्रॉड के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी फर्म ने इसका खुलासा किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड लिमिटेड के अनुसार यह इंग्लिश क्रिकेटर प्रायोजकों और मीडिया से पैसा बनाने में सफल रहा है।

फर्म के अनुसार ब्रॉड के पास 2.38 मिलियन पाउंड की सम्पत्ति है, इसमें कैश भी शामिल है। इसके अलावा वह एडिडास, रेड बुल और हार्डी जैसे ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हैं। इसके अलावा नॉटिंघमशायर में ब्रॉड के पास एक पब भी है। वह इसके मालिक हैं। नेट वर्थ के मामले में बेन स्टोक्स भी कम नहीं हैं। वह BAS प्रमोशन लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और 2.1 मिलियन पाउंड के मालिक हैं। जो रूट 1.72 मिलियन पाउंड के मालिक हैं।

stuart broad

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई एशेज सीरीज के दौरान ब्रॉड का अभियान शानदार रहा था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 10 पारियों में कुल 22 विकेट अपने नाम किये थे। सीरीज 2-2 से बराबर हो गई थी। इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका था लेकिन बारिश ने एक मुकाबला धो दिया था।

टेस्ट क्रिकेट में ब्रॉड का करियर उंचाई पर जाकर समाप्त हुआ है। इसकी ख़ुशी उनको जरुर होगी। ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 167 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 604 विकेट अपने नाम किये। 20 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त किये। इसके अलावा तीन बार मैच में 10 विकेट भी झटके।

ब्रॉड ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए कुल 121 मुकाबले खेले और इस दौरान 178 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके नाम 56 मैचों में 65 विकेट हैं। युवराज सिंह ने उनको साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में लगातार छह छक्के जमाए थे। वह शायद उनके करियर में सबसे खराब समय था।

एंडरसन के साथ ब्रॉड इंग्लैंड की टीम में लम्बे समय तक खेले हैं। उनके संन्यास की घोषणा के बाद एंडरसन ने कहा कि मुझे जब उन्होंने बताया तो मैं हैरान हुआ था लेकिन अंततः यह उनका फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+