जानिए कैसा रहा धोनी का बताैर कप्तान CSK के लिए रिकाॅर्ड, इतने मैच हारे हैं

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से 2 दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उस समय हैरान रह गए जब महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाया। धोनी अभी तक सीएसके के लिए कप्तानी करते आ रहे थे। उम्मीद थी कि वे इस बार भी कप्तानी करेंगे, लेकिन उन्होंने अब रविंद्र जडेजा को कप्तानी साैंप दी है, जिन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया गया था। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान धोनी ने क्या-क्या हासिल किया-
यह भी पढ़ें- कोहली का IPL में बताैर कप्तान कैसा है रिकाॅर्ड, किस सीजन में कहां खड़ी थी टीम

11 बार प्लेऑफ में पहुंचे
धोनी ने आईपीएल में 204 मैचों में कप्तानी की है। इस दाैरान उन्होंने 121 मैचों में टीम को जीत दिलाई है तो वहीं 82 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। धोनी का जीत प्रतिशत 59.60 रहा है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 बार फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं 11 बार टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है।

4 बार बनाया चैंपियन
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार आईपीएल खिताब जीता है। धोनी चेन्नई को 2 बार चैंपियंस लीग जिताने में भी सफल हुए हैं। अब चेन्नई की कप्तानी छोड़ते ही धोनी साल 2007 के बाद पहली बार बिना कप्तानी के खेलते नजर आएंगे। धोनी ने अपने कप्तानी करियर में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई।

धोनी की कप्तानी में ऐसा रहा चेन्नई का सफर-
2008- चेन्नई की टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब से चूक गई
2009- चेन्नई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची
2010- चेन्नई पहली बार विजेता बनी
2011- चेन्नई ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता
2012- फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी
2013- फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी
2014- चेन्नई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची
2015- फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी
2016- टूर्नामेंट से सस्पेंड रही
2017- टूर्नामेंट से सस्पेंड रही
2018- चेन्नई ने तीसरी बार खिताब जीता
2019- फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी
2020- प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी
2021- चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता












Click it and Unblock the Notifications