Love Story: घरवालों को मनाने के लिए करनी पड़ी भारी मशक्कत, बेहद दिलचस्प है सागरिका और जहीर खान की लव स्टोरी
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और सागरिका घटगे की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। सागरिका एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म चक दे इंडिया में प्रीति सबरवाल का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस कपल की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के जरिए हुई थी, और इस पहली मुलाकात में ही सागरिका पर अपना दिल हार बैठे थे जहीर खान। अंगद के फिल्मी बैकग्राउंड के कारण सागरिका उनकी दोस्त थी, वहीं जहीर के क्रिकेट बैकग्राउंड से होने के कारण उन्हें जानते थे।
जहीर खान ने पहली मुलाकात में ही सागरिका को पसंद कर लिया था, और फिर यहीं से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और फिर उनका रोमांस एक क्लासिक, ड्रीम लव स्टोरी में बदल गया।

इस कपल के बारे में अफवाहों का दौर शुरू से ही चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन दोनों ने लंबे समय तक इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया। युवराज सिंह-हेज़ल कीच की शादी इस पिक्चर-परफेक्ट कपल की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी, जो अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने से नहीं कतराते थे।
आईपीएल के 2017 संस्करण के दौरान जहीर और सागरिका ने सगाई कर ली और इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दुनिया के सामने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। इस जोड़े ने 23 नवंबर, 2017 को कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना और अपने मेहंदी समारोह और शादी के फोटो-शूट की खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा दी।
दोनों के लिए शादी तक का ये सफर तय करना काफी मुश्किलों भरा रहा, क्योंकि जहीर खान मुस्लिम थे तो वहीं सागरिका हिंदू राजघराने से ताल्लुक रखती थीं। ऐसे में दोनों को अपने-अपने परिवारों को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। यहां मामला थोड़ा उल्टा जरूर था क्योंकि सागरिका के परिवार को जहीर पहले ही पसंद आ गए थे, तो वहीं जहीर का परिवार एक एक्ट्रेस को अपने परिवार की बहू बनाने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन जहीर की जिद्द को देखते हुए उन्हें आखिर में मानना पड़ा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर के परिवार वालों ने शादी से पहले एक शर्त रखी गई थी कि वह पहले सागरिका की फिल्म देखेंगे उसके बाद अपना फैसला सुनाएंगे। हालांकि, फिल्म चक दे इंडिया देखने के बाद परिवार वालों ने शादी के लिए हां कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications