IPL 2025 में छा गए बिहार के ये पांच लाल, पूरी दुनिया में बजाया डंका, PM मोदी भी हुए मुरीद!
IPL 2025 Bihar Cricketers: आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाने का काम किया। इस लिस्ट में बिहार के भी कुछ खिलाड़ियों का नाम शामिल है। बिहार के खिलाड़ी अब सिर्फ रणजी ट्रॉफी या घरेलू क्रिकेट ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 में अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका (IPL 2025 Bihar Cricketers)
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है वैभव सूर्यवंशी का। वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने इस सीजन में अपने कम उम्र में सीनियर क्रिकेट में शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव की बल्लेबाजी ने इस सीजन काफी धमाल मचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात करते हुए उनकी तारीफ की। इस दौरान वैभव ने पीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ईशान किशन ने भी किया कमाल
दूसरे नंबर पर हैं ईशान किशन, ईशान बिहार के नवादा जिले से ताल्लुक रखते हैं। ईशान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस सीजन उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन जब भी उन्होंने खेला, उन्होंने जोरदार छक्के और चौके लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। शुरुआती मैच में ईशान किशन ने शतक जड़ अपनी छाप छोड़ी।
मुकेश कुमार ने छोड़ी छाप
बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले मुकेश कुमार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली के लिए अंतिम ओवर्स में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
आकाशदीप ने मनवाया लोहा
बिहार के रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप सिंह ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया था। हालांकि इस सीजन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उनकी प्रतिभा कम नहीं है। आकाशदीप भारत के लिए टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं।
अनुकूल रॉय ने भी जीता दिल
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसरा, भीरहा गांव में पैदा होने वाले अनुकूल रॉय इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। वे झारखंड और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा था। अनुकूल रॉय को भले ही खेलने के कम मौके मिले हो, लेकिन उन्होंने हर मौके पर खुद को साबित किया है।












Click it and Unblock the Notifications