क्या केएल राहुल लखनऊ टीम छोड़ेंगे? संजीव गोयनका से विवाद के बाद पहली बार दिया रिएक्शन

KL Rahul: आईपीएल की शुरुआत में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा है। पांड्या को कई बार फैन्स की नेगेटिव हूटिंग का सामना करना पड़ा है। इसके बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका के मामले ने तूल पकड़ा था। गोयनका के खराब बर्ताव की आलोचना हुई थी।

खबरें तो यहाँ तक आई थीं कि केएल राहुल अब लखनऊ की कप्तानी नहीं करेंगे। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद संजीव गोयनका ने केएल राहुल को काफी कुछ कहा था और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। राहुल के सपोर्ट में काफी लोग आए थे, उनमें पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे।

kl rahul

इस बीच अब केएल राहुल का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहुल ने अपने फैन्स से खास अपील की है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। राहुल कहते हैं कि पिछले दो साल हमारी टीम के लिए अच्छे रहे हैं। यह बात मेरे या कोच जस्टिन लैंगर अथवा टीम मालिक संजीव गोयनका सभी के लिए है। एक प्रतिस्पर्धी टीम बनाने की कोशिश हुई है। इस वजह से मैं फैन्स को कहता हूँ कि स्टेडियम में आकर पहले की तरह हमारा सपोर्ट करें।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ टीम के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने भी केएल राहुल और संजीव गोयनका के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बातचीत में मुझे कोई दिक्कत नहीं दिखती है, दोनों के बीच असहमति रही होगी। किसी भी टीम को बेहतर बनाने के लिए असहमति पर भी बातचीत होना चाहिए।

गौरतलब है कि संजीव गोयनका काफी गुस्से में थे और केएल राहुल के ऊपर जमकर बरस पड़े थे। मोहम्मद शमी, वीरेंदर सहवाग जैसे खिलाड़ियों की तरफ से राहुल को सपोर्ट मिला था। फैन्स ने यहाँ तक कहा दिया था कि राहुल जैसे खिलाड़ी की हकदार यह टीम नहीं है, इसे छोड़ देना चाहिए।

हैदराबाद के खिलाफ बुरी तरह हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स से है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाना है। लखनऊ सुपर जायंट्स फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+