IND vs ENG: मैनचेस्टर में चमकेगा राहुल का बल्ला, इतिहास रचने से एक कदम दूर, दिग्गजों के क्लब में होगी एंट्री?

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में नजरें भारतीय ओपनर केएल राहुल के ऊपर रहने वाली हैं। केएल राहुल इस मुकाबले में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं और एक बड़ा धमाल कर सकते हैं। उनकी फॉर्म भी इस सीरीज में अच्छी ही रही है, इस वजह से वह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

केएल राहुल का नाम इंटरनेशनल रनों के हिसाब से भारत के कुछ बड़े प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 9000 रनों का आंकड़ा हासिल करने के बेहद करीब हैं। एक फिफ्टी जमाने में राहुल का काम बन सकता है।

ind vs eng

वह इस आंकड़े से महज 60 रन दूर हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की दोनों पारियों को मिलकर केएल राहुल यह काम कर सकते हैं। अपने अब तक के करियर में सभी फॉर्मेट मिलाकर केएल राहुल ने कुल 218 मुकाबले खेले हैं और 254 पारियों में 8940 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 58 अर्धशतक आए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों में केएल राहुल 16वें नम्बर पर आते हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल के नाम 10 शतक और 18 अर्धशतक हैं और 61 मैचों में 3632 रन हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 199 रन है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में आया था।

IND vs ENG: सीरीज में राहुल का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज की बात की जाए, तो राहुल ने तीन मैचों की छह पारियों में खेलते हुए कुल 375 रन अपने नाम किये हैं। उनका बेस्ट स्कोर 137 रन रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। मैनचेस्टर में उनसे उम्मीदें रहेंगी।

IND vs ENG: भारत के लिए मुश्किल स्थिति

मैनचेस्टर में भारत के लिए मुकाबला करो या मरो वाला है। इंग्लैंड 2-1 से आगे है और अगर भारत को हार मिलती है, तो सीरीज चली जाएगी। इस मैच में जीत दर्ज करने पर अंतिम टेस्ट मुकाबला निर्णायक रहेगा। भारत को अपना पूरा जोर लगाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+