IPL 2025 में किस टीम की तरफ से खेलेंगे केएल राहुल? LSG से छिनेगी कप्तानी! सामने आई बड़ी अपडेट

Lucknow Super Giants, KL Rahul News: केएल राहुल ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आईपीएल 2025 से पहले टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसमें कप्तानी में संभावित बदलाव भी शामिल है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

केएल राहुल को लेकर बड़ी अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ शायद राहुल को रिटेन न करे। अगर ऐसा होता है, तो टीम को नया कप्तान तलाशना होगा। रविवार रात बेंगलुरु में करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान गोयनका और राहुल ने कई मुद्दों पर चर्चा की। कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि राहुल लखनऊ के साथ ही बने रहेंगे, लेकिन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे।

KL Rahul 1

राहुल को लेकर कंफ्युजन बरकरार

इससे पहले आईपीएल 2024 में हार के बाद गोयनका ने राहुल की आलोचना की थी, जिसके बाद राहुल के टीम से बाहर होने की अफवाहें उड़ी थीं। इन मुद्दों के बावजूद मीडिया रिपोर्ट्स में संकेत मिल रहे हैं कि राहुल टीम के साथ बने रहना चाहते हैं। हालांकि, गोयनका उन्हें बनाए रखने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर राहुल को लेकर लखनऊ की टीम क्या फैसला होता है।

कप्तानी के लिए संभावित उम्मीदवार

अगर लखनऊ राहुल को कप्तानी से हटाने का फैसला करता है तो मेगा ऑक्शन के जरिए लखनऊ की टीम अपने नए कप्तान का चुनाव कर सकती है। रोहित शर्मा इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। अगर वह मुंबई इंडियंस को छोड़ देते हैं तो नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। अगर वह उपलब्ध होते हैं तो लखनऊ सूर्यकुमार यादव पर भी विचार कर सकता है।

इन खिलाड़ियों पर नजर

क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन भी टीम में कप्तानी की भूमिका के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। दोनों खिलाड़ियों के पास खिलाड़ी के तौर पर पर्याप्त अनुभव है लेकिन कप्तान के तौर पर सीमित अनुभव है। क्रुणाल ने 127 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1647 रन बनाए हैं और 76 विकेट लिए हैं। पूरन ने लखनऊ के लिए 76 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1769 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+