मुश्किल था बैटिंग करना, लेकिन जीते, केएल राहुल ने जीत पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने माना कि पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बैटिंग करना आसान नहीं था, लेकिन फिर भी उनके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत हासिल करने के बाद राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में मुश्किल विकेट पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

यह भी पढ़ें- आंद्रे रसेल को OUT कर बदला मैच, आवेश खान ने बताया क्या हुई थी राहुल से बात

Recommended Video

    IPL 2022: KL Rahul ने जीत पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे टीम ने बड़ी जीत दर्ज की | वनइंडिया हिंदी
    जीत पर दिया बड़ा बयान

    जीत पर दिया बड़ा बयान

    केएल राहुल हालांकि बिना गेंद खेले रन आउट होकर 'गोल्डन डक' का शिकार हो गए राहुल ने क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर की प्रशंसा की, जिन्होंने लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 176 तक पहुंचाने में मदद की। राहुल ने कहा, "अगर आप मेरे रन आउट को छोड़ दें तो अन्य ने अच्छा खेल दिखाया। बाकियों ने बल्ले से अच्छी शुरुआत की। लेकिन मेरा विकेट जाना मुश्किल भरा रहा था। हमें लगा कि स्कोर 150-160 के आसपास बन पाए। क्विंटन और दीपक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे यह आसान लग रहा था कि स्कोर आगे जाएगा। स्टोइनिस और जेसन की बड़ी हिट ने स्कोर आगे बढ़ाया।"

    तेज गेंदबाजों की प्रशंसा की

    तेज गेंदबाजों की प्रशंसा की

    केकेआर के बल्लेबाजों को अवेश खान और होल्डर ने क्रीज पर टिकने नहीं दिया। इन दोनों गेंदों ने तीन-तीन विकेट लिए। दुशांत चमीरा और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिला। केकेआर के बल्लेबाज शुरूआती 6 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही बना पाए। राहुल ने विपक्ष पर दबाव बनाए रखने के लिए तेज गेंदबाजों की प्रशंसा की। राहुल ने कहा, "हमने गेंद के साथ शानदार शुरुआत की, गेंद को सही लाइन में डाला और इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता। उन पर बहुत भरोसा करें। कौशल होना एक बात है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि कब क्या करना है। उन पर कई बार दबाव डाला गया लेकिन वे अपनी ताकत पर कायम रहे और गेंद से बहादुर दिखे। हम बस इतना ही उनसे मांग सकते हैं।"

    केकेआर की 11 मैचों 7वीं हार रही

    केकेआर की 11 मैचों 7वीं हार रही

    मैच की बात करें तो लखनऊ ने 75 रन से जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम की यह 8वीं जीत रही। अवेश खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस चुनौती का पीछा करते हुए दो बार की आईपीएल विजेता केकेआर ऑलआउट होकर केवल 101 रन ही बना पाई। यह केकेआर की 11 मैचों 7वीं हार रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+