आंद्रे रसेल को OUT कर बदला मैच, आवेश खान ने बताया क्या हुई थी राहुल से बात

avesh khan

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार 7 मई को इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को 75 रनों के बड़े अंतर से हराया। उनकी जीत के पीछे एलएसजी के प्रमुख तेज गेंदबाज अवेश खान का एक महत्वपूर्ण स्पेल था, जो खतरनाक दिख रहे आंद्रे रसेल को आउट करने में कामयाब रहे। वेस्टइंडीज के इस पावर-हिटर ने केवल 18 गेंदों में 45 रन बनाए। मैच में अभी भी आठ ओवर बाकी थे, यह संभव था कि रसेल और सुनील नरेन मैच को लखनऊ फ्रेंचाइजी से छी सकते थे। हालांकि, अवेश ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसेल को आउट करते हुए लखनऊ की वापसी करवा दी।

मैच के बाद अवेश से मुरली कार्तिक ने पूछा कि उन्होंने रसेल के खिलाफ कैसे योजना बनाई। अवेश ने इस मामले में कहा कि यह विचार था कि केकेआर के स्टार बल्लेबाज के खिलाफ जितनी जल्दी हो सके उतनी तेजी से आगे बढ़ें। आवेश खान ने कहा, "मेरा लक्ष्य रसेल को आउट करना था। मैंने केएल भाई के साथ एक बात कही थी कि अगर मैं हार्ड लेंथ की गेंद पर छक्का खाता हूं, तो भी मैं वैसी ही गेंदबाजी करूंगा। हमने रसेल को हार्ड लेंथ की गेंद पर आउट होते देखा है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जीत सकते हैं।''

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह बोले- चयनकर्ताओं ने उस जोड़ी को क्यों तोड़ा, जो अच्छा प्रदर्शन कर रही थी

जब उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा विकेट काैन रहा तो उन्होंने जवाब दिया। आंद्रे रसेल का विकेट मेरा पसंदीदा था क्योंकि यह मैच बदलने वाला पल था।'' इसके आगे आवेश ने कहा, ''मेरे पिताजी हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं, यहां तक कि यहां के कोचों और गौतम और राहुल को भी। भूमिका विकेट लेने और मैच जीतने की है। पिछले चार मैचों में हमने दूसरी गेंदबाजी की है, इसलिए हमें पिच का अंदाजा है।'' अवेश ने आगे कहा कि वह मुख्य तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी निभा रहे थे और उनका काम लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए विकेट लेना और मैच जीतना था।

Recommended Video

    IPL 2022: Dinesh Karthik finished inning in style, smashed quick 30 in just 8 balls| वनइंडिया हिन्दी
    ipl

    अवेश खान ने 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया। आवेश ने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में 10 वें स्थान पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+