'ये साल तुम्हारा है', केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के भाई अहान के बर्थडे पर कुछ ऐसे किया विश
केएल राहुल ने अहान शेट्टी के बर्थडे पर विश किया है। अहान आथिया शेट्टी के भाई हैं। केएल और आथिया के जल्द शादी करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड की एक्टर आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को आपस में डेट करते हुए 3 साल से ज्यादा समय हो चुका है और अब यह रिश्ता लगभग सार्वजनिक भी है क्योंकि दोनों के द्वारा जल्द ही शादी करने की खबरें भी सामने आ रही है। केएल राहुल को आथिया शेट्टी के परिवार के साथ कई मौकों पर देखा गया है और हाल ही में उन्होंने आथिया के भाई अहान को उनके 27 वें जन्मदिन पर बधाई दी। बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट कप्तान बनाए गए केएल राहुल ने बुधवार को अहान के 27 वें जन्मदिन पर विश किया। (Photo- KL Rahul Instagram Story)

केएल राहुल, अहान शेट्टी और आथिया शेट्टी
इस दौरान केएल राहुल, अहान शेट्टी और आथिया शेट्टी दिखाई दे रहे हैं। केएल राहुल ने ये फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिस पर कैप्शन लिखते हैं- हैप्पी बर्थडे ब्रदर अहान शेट्टी, यह आपका साल है।
फोटो में राहुल आगे चल रहे हैं और पीछे दोनों भाई-बहन आपस में बातें कर रहे हैं। अहान ने जब पिछले साल तड़प फिल्म के जरिए अपना डेब्यू किया था तभी केएल राहुल ने उनको बधाई दी थी। तड़प मूवी की रिलीज के समय केएल राहुल ने अहान शेट्टी के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की थी जहां पर उन्होंने लिखा था कि मेरे भाई अहान शेट्टी अब आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। काफी गर्व की बात है। अब आपके सामने केवल बड़ी चीजें हैं। तड़प मूवी रिलीज हो गई है।
भाई की तरह ट्रीट करते हैं
सुनील और माना शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपना करियर 2015 में आई फिल्म हीरो के जरिए शुरू किया था जिसमें वह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म मुबारकां मूवी काम किया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी अंतिम फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' थी। अहान ने भी बहन की तरह बॉलीवुड में काम करना तय किया और उन्होंने मिलन लूथरिया की फिल्म तड़प के साथ अपना डेब्यू किया जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया थी।

फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं
जहां तक केएल राहुल की बात है तो वे तीनों फॉर्मेट में अपनी कंसिस्टेंसी में कमी से जूझ रहे हैं। वे कभी रन बनाते हैं तो उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन कई बार नहीं आते। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं रहे। भारतीय टीम ने हालांकि उनकी कप्तानी में 2-0 से सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। अब भारत को 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी है जिसमें केएल राहुल को नहीं चुना गया है लेकिन उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में केएल राहुल की एक विकेटकीपर के तौर पर वापसी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications