केएल राहुल ने दी अपनी सर्जरी पर बड़ी अपडेट, 'ऑफीशियली रिकवरी' के रास्ते पर स्टार बल्लेबाज

KL Rahul Health Update: केएल राहुल ने अपनी चोट पर बड़ी अपडेट दी है उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक हो चुकी है और अब वे मैदान पर आने के लिए रिकवरी की ओर देख रहे हैं।

KL Rahul

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को RCB के खिलाफ एक मुकाबले में फील्डिंग करते हुए जो चोट लगी उसने उनको इस लीग के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से भी बाहर कर दिया।

केएल राहुल की जगह पर भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) मुकाबले के लिए ईशान किशन को शामिल किया है। राहुल की जांघ की सर्जरी होनी थी और अब यह हो चुकी है।

मंगलवार 9 मई को राहुल ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी सर्जरी सफल हो गई है और वह जल्दी से मैदान में वापसी की ओर देख रहे हैं। केएल राहुल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए एक टेक्स्ट फोटो पोस्ट किया है।

सर्जरी सफल- राहुल ने सबको हेलो बोला है और बताया है, "मेरी सर्जरी हो चुकी है और यह सफल रही है। मैं आप डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे कंफर्टेबल रखा और सब चीजों को आसानी से कर दिया। अब मैं आधिकारिक तौर पर रिकवरी के रास्ते पर हूं। मैं मैदान पर जल्द से जल्द वापस आने के लिए पूरी तरह मजबूत इरादों के साथ हूं।"

केएल राहुल आईपीएल 2023 में फॉर्म में आते दिखाई दे रहे थे तब उनको यह चोट लग गई। वे इससे पहले क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लड़खड़ाते रहे थे लेकिन उनके संघर्ष के बावजूद इंडियन नेशनल सिलेक्टरों ने डब्लूटीसी फाइनल टीम के लिए उनका चयन कर लिया था।

चोटिल खिलाड़ियों के चलते ही मौका मिला था- असल में केएल राहुल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे थे लेकिन श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी के चलते उन्हें 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जगह मिल गई थी।

WTC Final में नए खिलाड़ी- अब ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ यात्रा करेंगे। ईशान किशन के साथ चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर टीम में शामिल किया है। यह मैच लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रहा है।

जयदेव उनादकट पर अपडेट- भारतीय टीम ने पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में सफलता हासिल की थी लेकिन वह न्यूजीलैंड के हाथों हार गए थे। राहुल के अलावा जयदेव उनादकट भी चोटिल हैंं जो इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपने कंधे का रिहैब सेशन चला रहे हैं।

उमेश यादव पर अपडेट- अभी बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में उनादकट की भागीदारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है इसका मतलब यह है कि उन पर जानकारी हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा उमेश यादव भी आईपीएल 2023 के 36वें मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं।

फिलहाल ये तेज गेंदबाज केकेआर की मेडिकल टीम के तहत लो इंटेंसिटी गेंदबाजी कर रहा है जो उनके रिहैब के प्रोसेस का हिस्सा है। बीसीसीआई भी केकेआर की मेडिकल टीम के साथ मिलकर उमेश यादव की रिकवरी प्रोग्रेस पर निगरानी रख रही है। फिलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया कई खिलाड़ियों की चोटों से त्रस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+