Asia cup 2023: चोट से उबरने के बाद केएल राहुल का बढ़ा आत्मविश्वास, बैटिंग को लेकर किया बड़ा दावा

Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 में आज एक बार फिर बहुप्रतीक्षित मुकाबला होने जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से होगा। मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने खुलासा किया है।

बीसीसीआई (BCCI) द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में केएल राहुल ने कहा कि उनकी रिकवरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें एक छोटी सी परेशानी हुई, जिसके कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा, उन्होंने कहा कि वह तय समय से पहले थे और एशिया कप से काफी पहले वापसी कर सकते थे। राहुल को आईपीएल 2023 के दौरान जांघ में चोट लग गई और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसके कारण वह कई महीनों तक बाहर रहे।

kl rahul

एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि, 'दुर्भाग्य से रिकवरी प्रोसेस के दौरान टीम में वापस आने से ठीक पहले मुझे एक छोटी सी परेशानी हो गई, जिसके कारण पीछे हटना पड़ा। मुझे लगा कि मैं एशिया कप से काफी पहले वापस आ सकता हूं और खुद को बहुत समय दे सकता हूं और खुद को वास्तव में अच्छी तरह से तैयार कर सकता हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि उनकी चोट से उबरने के दौरान उतार-चढ़ाव आए, उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से तैयार रहने से उन्हें उन चरणों से उबरने में मदद मिली। राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन ने एशिया कप के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में 81 गेंदों में 82 रन बनाए।

31 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह टीम में वापस आकर खुश हैं और 100 ओवर का क्रिकेट खेल सकते हैं, उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं और उन्होंने अपनी वापसी के लिए अच्छी तैयारी की है। राहुल हाल के दिनों में भारत के सबसे लगातार मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, उन्होंने 17 मैचों में पांचवें नंबर पर रहते हुए 735 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि, 'मैं टीम में वापस आकर और मिडिल ऑर्डर में रहकर खुश हूं। जब आप अच्छा फील करने लगते हो तो आपको खुद मन करेगा कि मैं टीम में वापस जाऊं। मैं अपने गेम को हर दिन बहुत इंज्वॉय करता हूं। मैं अब 50 ओवर, 100 ओवर तक बैटिंग कर सकता हूं।'

ये भी पढ़ें- Venkatesh Prasad: वेंकटेश प्रसाद की 'भ्रष्टाचार' को लेकर पोस्ट पर मचा बवाल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

केएल ने आगे कहा कि, हम विश्व कप के बाद सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हम अगले सप्ताह, 10 दिनों में कुछ क्वालिटी टीमों से खेल रहे हैं। इसलिए मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने वास्तव में अच्छी तैयारी की है, और मैं खुद को लेकर आश्वस्त हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+