Venkatesh Prasad: वेंकटेश प्रसाद की 'भ्रष्टाचार' को लेकर पोस्ट पर मचा बवाल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे के ऐलान को लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सिर्फ दो टीमों के लिए रिजर्व डे के फैसले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

वेंकटेश प्रसाद ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भी निशाने पर ले लिया है। दरअसल, दोनों बोर्डों ने इस बात की पुष्टि की थी कि एसीसी ने सदस्य देशों की सहमति से निर्णय लिया है।

venkatesh prasad

वेंकटेश प्रसाद ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर बिना कोई नाम लिए लिखा, 'एक भ्रष्ट अहंकारी व्यक्ति एक ऐसे संगठन की कड़ी मेहनत को खत्म सा कर देता है, जो आमतौर पर भ्रष्ट नहीं है और पूरे नेतृत्व पर भ्रष्टाचार की मुहर लगाता है। न केवल छोटे स्तर पर बल्कि बड़े पर भी। ये बात हर फील्ड में लागू होती है।'

दरअसल, वैसे तो प्रसाद ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन यूजर्स इसे बसीसीआई से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में वर्ल्ड कप की टिकट बिक्री को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया, जिसके बाद एक यूजर ने उनसे इसे डिलीट करने की वजह भी पूछी थी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था।

उन्होंने लिखा कि, 'ये एक सामान्य सी पोस्ट थी, जहां मैंने इस बारे में बात की थी कि कैसे एक व्यक्ति जो भ्रष्ट है, वह अपने संगठन के कई अच्छे काम को खराब कर सकता है। मैंने अन्य ट्वीट में टिकटों को लेकर बीसीसीआई की अक्षमता को लेकर भी बोल रहा था, जिससे ये गलत संदर्भ में देखा जाने लगा। इसलिए मैंने इसे हटा दिया गया था, नहीं तो नाम लेकर खुलकर बोलने में रामभक्त किसी को छोड़ते नहीं, जय श्री राम।'

प्रसाद ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम विश्व कप के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन हमें स्टेडियम के अंदर टीम के लिए जय जयकार करने वाले वास्तविक दर्शकों की जरूरत है और उनका अनुभव अब तक की तुलना में कहीं अधिक सहज और आसान होना चाहिए, और इसके लिए बीसीसीआई ने अब तक जो किया उससे बेहतर करने की जरूरत है। प्रसाद ने आगे लिखा, यह पूरी तरह से देश का प्रतिबिंब है और एक राष्ट्र के रूप में हमें किसी भी कीमत पर निराश नहीं होना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+