केएल राहुल ने लाइव मैच में किया देवदत्त पडिक्कल को किस, गॉल टेस्ट में अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग भी दिखा दी। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल जब मुश्किल में फंसे तो देवदत्त पडिक्कल की एक सलाह उनके काम आ गई।
रिव्यू के बाद जब राहुल को जीवनदान मिला तो उन्होंने पडिक्कल को गले लगाया और फिर उन्हें किस कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट के चौथे दिन भारत अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा था। यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालने की कोशिश की।

पडिक्कल ने राहुल को आउट होने से बचाया
इसी दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज रमेश मेंडिस की एक गेंद पर राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया। अंपायर के फैसले के बाद राहुल कुछ देर सोचते हुए नजर आए। यहां पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राहुल को रिव्यू लेने के लिए कहा। राहुल ने DRS का इस्तेमाल किया और रिप्ले में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद विकेट को मिस कर रही थी। ऐसे में मैदानी अंपायर का LBW वाला फैसला पलट गया और राहुल को नॉट आउट करार दिया गया।
राहुल ने किया पडिक्कल को किस
राहुल के लिए यह बड़ा जीवनदान था और इसका असर उनकी प्रतिक्रिया में भी साफ दिखाई दिया। फैसला बदलते ही वह पडिक्कल के पास पहुंचे, उन्हें गले लगाया और प्यार से किस किया। पडिक्कल भी इस पूरे पल के दौरान मुस्कुराते नजर आए। यही छोटा सा सेलिब्रेशन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। कमेंट्री बॉक्स में बैठे लोग भी हंसने लगे।
KL Rahul hugging Devdutt Paddikal after a successful DRS suggested by him 😂 #SLvIND pic.twitter.com/vLEys0Vgk3
— Prateek (@prateek_295) August 18, 2026
आउट होकर चले गए केएल राहुल
मुकाबले में राहुल और पडिक्कल के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है, पहली पारी में दोनों ने शतकीय भागदारी की थी। दूसरी पारी में बचने के बाद केएल राहुल आउट हो गए। वह 35 के निजी स्कोर पर चलते बने। चौथे दिन की पिच पर काफी टर्न देखने को मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
