4 दिन बाद भी हरा है जख्म, ये दुख अभी खत्म नहीं होगा? केएल राहुल का हो गया बुरा हाल
KL Rahul Emotional Post: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हारने वाली भारतीय टीम फाइनल में भी जीत की बड़े दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन किस्मत भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ नहीं रही और ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारते हुए छठी बार वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया।
राहुल ने बयां किया अपना दर्द: फैंस के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ी भी इस हार के सदमे से अब तक निकल नहीं पाए हैं। भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने हार के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर फाइनल से जुड़ी अपनी और भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। पोस्ट के साथ कैप्शन में राहुल ने लिखा, "ये अब भी दुखद है। भारतीय टीम के इस हार के लिए कई क्रिकेट के दिग्गज केएल राहुल को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

राहुल ने की धीमी बल्लेबाजी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी की थी। शुरुआती तीन विकेट गिर जाने के बाद केएल राहुल बेहद दबाव में नजर आए थे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया था। भारतीय टीम 11 ओवर से लेकर 50 में ओवर तक सिर्फ चार बाउंड्री लगाने में सफल रही। जिसमें एक बाउंड्री तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और एक मोहम्मद शमी के बल्ले से आया था।
फैंस ने भी दिया साथ: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ मिली हार से केएल राहुल बेहद दुखी है। केएल राहुल से पहले रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी हार के बाद अपनी निराशा जाहिर की थी। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ी लगातार अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं। राहुल के इस पोस्ट पर भारतीय फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications